मंगुभाई पटेल से केरल के जनप्रतिनिधियों की मुलाकात

भोपाल (म.प्र.)

On

भोपाल के स्वच्छता मॉडल और विकास कार्यों की सराहना

राजधानी स्थित लोकभवन में रविवार को केरल के विभिन्न स्थानीय निकायों के पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके क्षेत्रों में चल रहे प्रशासनिक नवाचारों और विकास पहलों की जानकारी ली। बैठक में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने प्रतिनिधियों से कहा कि वे नरेन्द्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि मध्यप्रदेश के भ्रमण के दौरान देखे गए नवाचारों और योजनाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में लागू कर स्थानीय शासन को मजबूत बनाया जा सकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने अपने अनुभव साझा करते हुए भोपाल को देश की स्वच्छतम राजधानियों में शामिल किए जाने पर बधाई दी और शहर के स्वच्छता प्रबंधन मॉडल की विशेष सराहना की। साथ ही जल प्रबंधन, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, कचरा निस्तारण और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।

राज्यपाल ने कहा कि शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी से ही स्थानीय प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारी और प्रदेश में निवासरत मलयाली समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

खबरें और भी हैं

एशिया कप में भारत A-पाकिस्तान A मैच के दौरान वृंदा दिनेश विवाद, अंपायर के फैसले से थमा मामला

टाप न्यूज

एशिया कप में भारत A-पाकिस्तान A मैच के दौरान वृंदा दिनेश विवाद, अंपायर के फैसले से थमा मामला

वृंदा दिनेश–युसरा आमिर टकराव से मैच में गरमाया माहौल
स्पोर्ट्स  टॉप न्यूज़ 
एशिया कप में भारत A-पाकिस्तान A मैच के दौरान वृंदा दिनेश विवाद, अंपायर के फैसले से थमा मामला

ICC Men's T20 World Cup में USA का धमाका

200 रन का लक्ष्य, नामीबिया के 4 विकेट गिरे; स्टीनकैंप-इरास्मस पवेलियन लौटे
स्पोर्ट्स 
ICC Men's T20 World Cup में USA का धमाका

मंगुभाई पटेल से केरल के जनप्रतिनिधियों की मुलाकात

भोपाल के स्वच्छता मॉडल और विकास कार्यों की सराहना
मध्य प्रदेश  भोपाल 
मंगुभाई पटेल से केरल के जनप्रतिनिधियों की मुलाकात

वकील साहब की पुस्तक समीक्षा : जब शब्द जीवंत कहानियाँ बन जाते हैं

कुछ किताबें ऐसी होती हैं जिन्हें आप एक योजना बनाकर खोलते हैं। कुछ पन्ने पढ़ते हैं। एक-दो पंक्तियाँ चिह्नित करते...
देश विदेश 
वकील साहब की पुस्तक समीक्षा : जब शब्द जीवंत कहानियाँ बन जाते हैं

बिजनेस

सत्व गोल्ड लिमिटेक्स ने रिटेल मार्केट में एंट्री की, पेश किया भारत का पहला 9 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी कॉन्सेप्ट सत्व गोल्ड लिमिटेक्स ने रिटेल मार्केट में एंट्री की, पेश किया भारत का पहला 9 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी कॉन्सेप्ट
ओमनीचैनल रिटेल मॉडल अपनाया – ब्रिक-एंड-मोर्टार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए मॉडर्न ज्वेलरी डिज़ाइन्स उपलब्ध कराए जाएंगे।
एअर इंडिया पर करीब 1 करोड़ का जुर्माना: फिटनेस प्रमाणन बिना 8 उड़ानों पर नियामक की सख्त कार्रवाई
रिलायंस को वेनेजुएला से सीधे कच्चा तेल खरीदने की मंजूरी: आपूर्ति विविधीकरण की दिशा में बड़ा कदम
चांदी दो दिन में 24 हजार सस्ती, सोना 2,899 गिरा: 13 फरवरी की ताज़ा कीमतें
सेंसेक्स 1,048 अंक गिरकर 82,627 पर बंद, निफ्टी में 336 अंक की गिरावट
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.