'फिल्म सिटी के लिए खजुराहो का नाम सबसे आगे', अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में कैलाश विजयवर्गीय का बयान

Chatarpur, MP

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे. एक ट्रैवल्स कंपनी के मालिक ने राजा बुंदेला पर 32 लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप.

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय खजुराहो पहुंचे. खजुराहो में फिल्म सिटी निर्माण को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश में 3 से 4 स्थानों का नाम चल रहा है, उसमें खजुराहो का नाम सबसे आगे है. पर्यटन की दृष्टिकोण से भी यह बहुत महत्वपूर्ण जगह है. खजुराहो को अगर फिल्म सिटी बनाया जाता है तो निश्चित रूप से यहां की मूर्ति कला के लिए आसपास के क्षेत्र के लोगों और प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा.

शिल्पग्राम में लगी फिल्म प्रदर्शनी का किया अवलोकन

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम स्थल शिल्पग्राम में लगी हुई फिल्म प्रदर्शनी का अवलोकन किया. खजुराहो में आयोजित फिल्म समारोह की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि "यह पर्यटन की दृष्टि से बहुत अच्छा कार्यक्रम है. खजुराहो के विकास के साथ पर्यटन में भी वृद्धि हो रही है. प्रदेश में फिल्म सिटी बनना प्रस्तावित है पर किस जगह बनेगी, इसका एक समिति मूल्यांकन करेगी. उसके कुछ मापदंड होते हैं पर इसमें खजुराहो का नाम भी शामिल है. खजुराहो को नगर परिषद की जगह नगर पालिका बनाने की जो घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा की गई थी उस पर भी काम चल रहा है."

राजा बुंदेला पर 32 लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप

खजुराहो फिल्म फेस्टिवल के आयोजक और प्रयास प्रोडक्शन के अध्यक्ष राजा बुंदेला पर खजुराहो निवासी एक ट्रैवल्स कंपनी के मालिक साकेत गुप्ता ने लगभग 32 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि "2018 से राजा बुंदेला परेशान कर रहे हैं. टूर एंड ट्रांसपोर्टेशन का उन पर 32 लाख रूपये बकाया है लेकिन पर उन्हें हर साल पेमेंट का कुछ ही भाग देकर बाकी पैसा पेंडिंग कर दिया जाता है. मुझे बहुत लोगों का पैसा देना है.मेरा ऑफिस भी बंद हो गया."

पीड़ित ने खजुराहो थाने में की शिकायत

पीड़ित साकेत गुप्ता ने इस मामले को लेकर रविवार को खजुराहो पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय से भी शिकायत की. वहीं उन्होंने कहा कि "अगर पैसे नहीं मिले तो 11 तारीख को सीएम के सामने आत्महत्या कर लूंगा. इस मामले की शिकायत खजुराहो थाने में भी की है." छतरपुर एसपी अगम जैन ने कहा कि "राजा बुंदेला की शिकायत को लेकर आवेदन मिला है. इसमें 32 लाख रुपये की राशि नहीं देने की बात है. खजुराहो थानेदार को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं." इधर इस मामले में राजा बुंदेला का कहना है कि "पैसा बकाया है लेकिन कितना इसकी जानकारी नहीं है. अकाउंट का काम देखने वाली टीम उनसे बात करेगी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Dec 2024 By दैनिक जागरण

'फिल्म सिटी के लिए खजुराहो का नाम सबसे आगे', अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में कैलाश विजयवर्गीय का बयान

Chatarpur, MP

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय खजुराहो पहुंचे. खजुराहो में फिल्म सिटी निर्माण को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश में 3 से 4 स्थानों का नाम चल रहा है, उसमें खजुराहो का नाम सबसे आगे है. पर्यटन की दृष्टिकोण से भी यह बहुत महत्वपूर्ण जगह है. खजुराहो को अगर फिल्म सिटी बनाया जाता है तो निश्चित रूप से यहां की मूर्ति कला के लिए आसपास के क्षेत्र के लोगों और प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा.

शिल्पग्राम में लगी फिल्म प्रदर्शनी का किया अवलोकन

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम स्थल शिल्पग्राम में लगी हुई फिल्म प्रदर्शनी का अवलोकन किया. खजुराहो में आयोजित फिल्म समारोह की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि "यह पर्यटन की दृष्टि से बहुत अच्छा कार्यक्रम है. खजुराहो के विकास के साथ पर्यटन में भी वृद्धि हो रही है. प्रदेश में फिल्म सिटी बनना प्रस्तावित है पर किस जगह बनेगी, इसका एक समिति मूल्यांकन करेगी. उसके कुछ मापदंड होते हैं पर इसमें खजुराहो का नाम भी शामिल है. खजुराहो को नगर परिषद की जगह नगर पालिका बनाने की जो घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा की गई थी उस पर भी काम चल रहा है."

राजा बुंदेला पर 32 लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप

खजुराहो फिल्म फेस्टिवल के आयोजक और प्रयास प्रोडक्शन के अध्यक्ष राजा बुंदेला पर खजुराहो निवासी एक ट्रैवल्स कंपनी के मालिक साकेत गुप्ता ने लगभग 32 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि "2018 से राजा बुंदेला परेशान कर रहे हैं. टूर एंड ट्रांसपोर्टेशन का उन पर 32 लाख रूपये बकाया है लेकिन पर उन्हें हर साल पेमेंट का कुछ ही भाग देकर बाकी पैसा पेंडिंग कर दिया जाता है. मुझे बहुत लोगों का पैसा देना है.मेरा ऑफिस भी बंद हो गया."

पीड़ित ने खजुराहो थाने में की शिकायत

पीड़ित साकेत गुप्ता ने इस मामले को लेकर रविवार को खजुराहो पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय से भी शिकायत की. वहीं उन्होंने कहा कि "अगर पैसे नहीं मिले तो 11 तारीख को सीएम के सामने आत्महत्या कर लूंगा. इस मामले की शिकायत खजुराहो थाने में भी की है." छतरपुर एसपी अगम जैन ने कहा कि "राजा बुंदेला की शिकायत को लेकर आवेदन मिला है. इसमें 32 लाख रुपये की राशि नहीं देने की बात है. खजुराहो थानेदार को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं." इधर इस मामले में राजा बुंदेला का कहना है कि "पैसा बकाया है लेकिन कितना इसकी जानकारी नहीं है. अकाउंट का काम देखने वाली टीम उनसे बात करेगी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/khajurahos-name-is-at-the-forefront-for-film-city-kailash/article-4973

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.