- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बागेश्वर में खली की खलबली, पहलवानों के दांव देखते रह गए लोग
बागेश्वर में खली की खलबली, पहलवानों के दांव देखते रह गए लोग
JAGRAN DESK
बागेश्वर धाम में इस समय महोत्सव चल रहा है. यहां 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर 251 कन्याओं का विवाह होना है. इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी. वहीं इससे पहले यहां रेसलिंग शो का आयोजन किया गया, जिसमें देश दुनिया में महशूर ग्रेट खली अपने साथी महिला-पुरुष रेसलरों के साथ पहुंचे. गौरतलब है कि बीते रविवार को पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम पहुंचकर कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखी थी.
पहलवानों ने बढ़चढ़ कर लगाए दांव
बागेश्वर में आयोजित रेसलिंग शो में देश के कई महिला और पुरुष रेसलरों ने भाग लिया. इनमें से एक WWE फेम रेसलर ग्रेट खली भी थे. बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी इस शो का भरपूर आनंद लिया. शो के दौरान देश भर के नामी ग्रामी महिला पुरुष रेसलरों ने एक दूसरे को उठा-उठाकर पटका. बाबा बागेश्वर के सामने रेसलरों ने एक से बढ़कर एक दांव लगाए. रेसलिंग शो देखने के लिए धाम में दूर-दूर से लोग आए हुए थे.

इस रेसलिंग शो का आयोजन द ग्रेट खली की संस्था सीडब्ल्यूई द्वारा किया गया था. पुरुष रेसलर के साथ-साथ महिला रेसलर ने जब जय श्री राम के नारों के साथ ग्रुप फाइट की तो सभी लोग खड़े होकर जय श्री राम के नारे लगाते दिखाई दिए. पूरे बुंदेलखंड में इस तरह की रेसलिंग का आयोजन पहली बार देखने को मिला है.
इतना अच्छा मंच आज तक नहीं मिला
रेसलर प्रिंस शर्मा ने बताया, "जब रेसलिंग मैच में हार जीत होती है, तब माहौल बनता है. रिंग में हम लोग एक दूसरे को मारने पर उतारू रहते हैं, लेकिन रेसलिंग के बाद हम भाई हैं. साथ खाते पीते हैं. हम लोगों को 10-10 साल रेसलिंग करते हो गए हैं, लेकिन इतना अच्छा मंच आज तक नहीं मिला.''
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए