मध्‍य प्रदेश में होंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स: गाँवों से लेकर राजधानी तक के खिलाड़ी लेंगे हिस्‍सा, पहली बार क्रिकेट भी शामिल

BHOPAL, MP

मध्‍य प्रदेश के युवाओं के लिए अच्‍छी खबर है। प्रदेश में "खेलो एमपी यूथ गेम्स" की शुरुआत 13 दिसंबर से होने जा रही है।

मध्‍य प्रदेश के युवाओं के लिए अच्‍छी खबर है। प्रदेश में “खेलो एमपी यूथ गेम्स” की शुरुआत 13 दिसंबर से होने जा रही है। आपको बता दें कि ये खेल “खेलो इंडिया” की तर्ज पर आयोजित किए जाएंगे।

इन खेलों में कुल 25 खेल शामिल किए गए हैं। इस बार खेलो एमपी यूथ गेम्स  की खास बात यह है कि इसमें पहली बार राज्य स्तरीय खेलों में क्रिकेट को भी जोड़ा गया है।

आपको बता दें कि भोपाल इस आयोजन के 7 खेलों की मेजबानी करेगा, जिसमें बॉक्सिंग, शूटिंग और तैराकी जैसे प्रमुख खेल शामिल हैं। “खेलो एमपी यूथ गेम्स” को चार चरणों में आयोजित किया जाएगा।

इतने राउंड में होंगे एमपी यूथ गेम्स

खेलो एमपी यूथ गेम्स का पहला राउंड ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। यह एक चयन राउंड होगा। इसमें ब्लॉक स्तर की टीमों का चयन किया जाएगा। दूसरे राउंड में जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें प्रदेश के 313 विकास खंड भाग लेंगे।

तीसरे राउंड में डिवीजन स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी, जहाँ सभी 55 जिलों की टीमें एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी। अंतिम राउंड में स्टेट लेवल पर मुकाबले होंगे, जिसमें संभाग स्तर की टीमें खेलेंगी। इनामी राशि केवल स्टेट लेवल पर जीतने वाली टीमों को ही दी जाएगी।

सीधे स्टेट लेवल पर होंगे 6 खेल

इन 25 खेलों में से 19 खेलों के मुकाबले ब्लॉक, जिला, और संभाग स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, जबकि 6 खेल सीधे स्टेट लेवल पर ही होंगे।

इन 6 खेलों के लिए जिला, ब्लॉक, या संभाग स्तर पर जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध नहीं है, इसलिए इन्हें सीधे राज्य स्तर पर आयोजित  किया जाएगा। इनमें ताइक्वांडो, तलवारबाजी, रोइंग, कयाकिंग-केनोइंग और आर्चरी जैसे खेल शामिल हैं।

निचले स्‍तर से शुरू होंगे ये खेल

निचले स्तर से शुरू होने वाले खेलों में एथलेटिक्स, बॉस्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, मलखंभ, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस, योगासन, वॉलीबॉल, टेनिस, शतरंज और क्रिकेट शामिल हैं। इन खेलों के मुकाबले ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर से होते हुए स्टेट लेवल तक पहुंचेंगे।

ये हैं कुछ खास बातें 

1. गाँवों से लेकर राजधानी भोपाल तक के खिलाड़ी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे।

2. पहले केवल ओलिंपिक खेलों को ही शामिल किया जाता था, लेकिन इस बार कुल 25 खेलों के इवेंट होंगे, जो विभिन्न स्तरों पर आयोजित किए जाएंगे।

ऐसे मिलेगा इनाम

हर खेल में शीर्ष चार स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों को इनाम मिलेगा, जिसमें विजेता को 31 हजार, दूसरे स्थान पर 21 हजार और तीसरे व चौथे स्थान पर 11-11 हजार रुपए (MP Youth Games) की राशि दी जाएगी।

यह इनामी राशि टीम और व्यक्तिगत दोनों तरह के खेलों में समान रूप से दी जाएगी। यदि किसी टीम ने खिताब जीता, तो हर खिलाड़ी को 31 हजार रुपए मिलेंगे।

इसी तरह, 100 मीटर, 200 मीटर जैसी व्यक्तिगत स्पर्धाओं के विजेताओं को भी 31 हजार रुपए मिलेंगे, जबकि सिल्वर मेडलिस्ट को 21 हजार और ब्रॉन्ज व सेमीफाइनलिस्ट लूजर को 11-11 हजार रुपए दिए जाएंगे।

इन शहरों में खेले जाएंगे ये खेल

खेलो एमपी यूथ गेम्स मध्य प्रदेश के 9 शहरों में  आयोजित किए जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा 7 खेलों की मेजबानी भोपाल करेगा, जिनमें बॉक्सिंग, फेंसिंग, शूटिंग, ताइक्वांडो, रोइंग, तैराकी और कयाकिंग-केनोइंग शामिल हैं।

उज्जैन में कबड्डी, मलखंभ, कुश्ती और योगासन के मुकाबले होंगे। इंदौर में बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग और टेनिस की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि ग्वालियर में हॉकी और बैडमिंटन, और जबलपुर में खो-खो, एथलेटिक्स और आर्चरी के मुकाबले होंगे।

19 साल से कम उम्र के खिलाड़ी लेंगे भाग

खेलों के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए सभी 55 जिलों में एक टॉर्च रिले निकाली जाएगी। चूंकि यह “यूथ गेम्स” है, इसलिए इसमें केवल 19 साल से कम उम्र के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को अपनी आयु प्रमाणित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्‍य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्‍वास सारंग ने बताया है कि “इन खेलों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना है। मैं यह दावा तो नहीं कर सकता कि मैदान में आने वाला हर युवा बड़ा खिलाड़ी बनेगा, लेकिन यह गारंटी जरूर है कि वह एक अच्छा नागरिक बनेगा।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/khelo-mp-youth-games-will-be-held-in-madhya-pradesh/article-3023

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.