- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर का बिजनेसमैन जयपुर में किडनैप, बदमाशों ने पत्नी को दी फोन पर धमकी
इंदौर का बिजनेसमैन जयपुर में किडनैप, बदमाशों ने पत्नी को दी फोन पर धमकी
INDORE, MP
इंदौर के एक बड़े व्यापारी का जयपुर में बदमाशों ने अपहरण कर लिया. इंदौर पुलिस की टीम जयपुर रवाना.
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र मे रहने वाले कपड़ा कारोबारी का जयपुर में अपरहण हो गया. इंदौर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कारोबारी की पत्नी ने कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर इंदौर पुलिस से इस मामले की शिकायत की थी. हालांकि अभी साफ नहीं हुआ कि इस केस में बदमाशों की मंशा क्या है, क्योंकि अभी फिरौती की बात भी सामने नहीं आई है.
पत्नी को फोन पर मिली अपहरण की सूचना
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले कपड़ा कारोबारी पवन जैन व्याापार के सिलसिले में जयपुर गए थे. इसी दौरान वह अपनी पत्नी से रोजाना फोन पर बात करते रहे. 3 दिन पहले जब पत्नी ने अपने पति पवन जैन को कॉल किया तो फोन बंद आने लगा. जब कई बार फोन लगाया तो किसी व्यक्ति ने कॉल अटैंड किया. उस व्यक्ति ने पवन जैन की पत्नी से बात की. जब महिला ने पवन के बारे में पूछा तो उस व्यक्ति ने बताया "तुम्हारे पति का अपहरण कर लिया गया है और यदि किसी को शिकायत की तो हत्या कर दी जाएगी."
इंदौर पुलिस की एक टीम जयपुर रवाना
अपहरण की सूचना मिलने पर पवन जैन की पत्नी ने तुरंत इसकी जानकारी सभी परिजनों को दी. इसके बाद महिला परिजनों को लेकर पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची. पुलिस को सारी कॉल रिकॉर्डिंग सुनाई गई. एरोड्रम पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही इंदौर पुलिस की एक टीम को जयपुर भेजा गया है. इस मालले एरोड्रम थाना प्रभारी तरुण भाटी का कहना है "कारोबारी के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. इस बारे में और डिटेल्स जुटाई जा रही हैं. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए