मुफ्त शराब न देने पर सेल्समैन का अपहरण, लाठियों से पीटकर खेत में फेंका

Damoh, MP

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां मुफ्त में शराब न देने पर सेल्समैन को कुछ गुंडों ने जीप में डाला और खेत में लेजाकर जमकर पीटा। अधमरा समझकर वहीं छोड़ दिया। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह मुफ्त में शराब न देने पर अपहरण और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामला नरसिंहगढ़ का है, जहां 6 बदमाशों ने एक शराब दुकान के सेल्समैन का अपहरण कर उसके साथ जमकर मारपीट की।

दरअसल, पूरी घटना शनिवार रात करीब 11.15 बजे की है। जब सुहाव दुहाव गांव के रहने वाले कुछ बदमाश शराब की दुकान पर पहुंचे और सेल्समैन नीलेश राय से मुफ्त में शराब की मांग करने लगे। जब सेल्समैन ने देने से इनकार कर दिया तो बदमाशों ने उसे लाठियों से पीटा और जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए।

चार घंटे बाद घायल अवस्था में मिला सेल्समैन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। करीब चार घंटे बाद रात 3 बजे पुलिस को सेल्समैन गंभीर हालत में सुहाव दुहाव गांव के पास पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान थे।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

इस पूरी वारदात का वीडियो शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी ने बताया कि आरोपियों में धर्मेंद्र ठाकुर, विनोद यादव और पूरन की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी तीन बदमाशों की तलाश जारी है।

पहले से जानता था अपहरणकर्ता

फरियादी सेल्समैन सुरेश राय ने बताया कि वारदात के दौरान गाड़ी में पहले से 4-5 लोग मौजूद थे। बदमाश उसे एक खेत में ले गए, जहां पहले से ही 2-3 लोग और मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। सुरेश का कहना है कि अपहरण करने वाले कुछ आरोपी पहले भी उसकी दुकान पर शराब लेने आते थे।

अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में अपहरण और मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। दमोह एसपी सूरत कीर्ति सोमवंशी का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मुफ्त शराब न देने पर सेल्समैन का अपहरण, लाठियों से पीटकर खेत में फेंका

Damoh, MP

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह मुफ्त में शराब न देने पर अपहरण और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामला नरसिंहगढ़ का है, जहां 6 बदमाशों ने एक शराब दुकान के सेल्समैन का अपहरण कर उसके साथ जमकर मारपीट की।

दरअसल, पूरी घटना शनिवार रात करीब 11.15 बजे की है। जब सुहाव दुहाव गांव के रहने वाले कुछ बदमाश शराब की दुकान पर पहुंचे और सेल्समैन नीलेश राय से मुफ्त में शराब की मांग करने लगे। जब सेल्समैन ने देने से इनकार कर दिया तो बदमाशों ने उसे लाठियों से पीटा और जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए।

चार घंटे बाद घायल अवस्था में मिला सेल्समैन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। करीब चार घंटे बाद रात 3 बजे पुलिस को सेल्समैन गंभीर हालत में सुहाव दुहाव गांव के पास पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान थे।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

इस पूरी वारदात का वीडियो शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी ने बताया कि आरोपियों में धर्मेंद्र ठाकुर, विनोद यादव और पूरन की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी तीन बदमाशों की तलाश जारी है।

पहले से जानता था अपहरणकर्ता

फरियादी सेल्समैन सुरेश राय ने बताया कि वारदात के दौरान गाड़ी में पहले से 4-5 लोग मौजूद थे। बदमाश उसे एक खेत में ले गए, जहां पहले से ही 2-3 लोग और मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। सुरेश का कहना है कि अपहरण करने वाले कुछ आरोपी पहले भी उसकी दुकान पर शराब लेने आते थे।

अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में अपहरण और मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। दमोह एसपी सूरत कीर्ति सोमवंशी का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/kidnapping-salesmen-kidnapped-with-sticks-and-thrown-into-the-field/article-12405

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.