दतिया जिला अस्पताल में किडनी मरीज की मौत: परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Datia, MP

दतिया जिला अस्पताल में सोमवार सुबह एक 26 वर्षीय युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। मृतक विकास केवट के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर का घेराव किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए SDM संतोष तिवारी मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मृतक विकास केवट पारासरी गांव का निवासी था और मजदूरी करता था। वह किडनी की बीमारी से जूझ रहा था और मेल वार्ड में भर्ती था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी जान गई।

एसडीएम ने अधीक्षक को फोन पर लगाई फटकार

हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस और SDM संतोष तिवारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. सचिन यादव को मौके पर बुलाने के लिए फोन किया। काफी देर तक डॉक्टर के नहीं पहुंचने पर एसडीएम ने फोन पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए।

अन्य मरीजों ने भी की शिकायत

एसडीएम के सामने ही अस्पताल में भर्ती कई अन्य मरीजों ने भी आरोप लगाए कि डॉक्टर उनकी बात नहीं सुनते, और अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है। मरीजों ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद इलाज में लापरवाही बरती जाती है।

परिवार टूटा, पत्नी गर्भवती, मासूम बच्ची बेसहारा

विकास के परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है। उसकी पत्नी गर्भवती है और घर में एक डेढ़ साल की बेटी है। ऐसे में परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य चला गया।

जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा

एसडीएम संतोष तिवारी ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि चिकित्सकीय लापरवाही की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

दतिया जिला अस्पताल में किडनी मरीज की मौत: परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Datia, MP

मृतक विकास केवट पारासरी गांव का निवासी था और मजदूरी करता था। वह किडनी की बीमारी से जूझ रहा था और मेल वार्ड में भर्ती था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी जान गई।

एसडीएम ने अधीक्षक को फोन पर लगाई फटकार

हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस और SDM संतोष तिवारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. सचिन यादव को मौके पर बुलाने के लिए फोन किया। काफी देर तक डॉक्टर के नहीं पहुंचने पर एसडीएम ने फोन पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए।

अन्य मरीजों ने भी की शिकायत

एसडीएम के सामने ही अस्पताल में भर्ती कई अन्य मरीजों ने भी आरोप लगाए कि डॉक्टर उनकी बात नहीं सुनते, और अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है। मरीजों ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद इलाज में लापरवाही बरती जाती है।

परिवार टूटा, पत्नी गर्भवती, मासूम बच्ची बेसहारा

विकास के परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है। उसकी पत्नी गर्भवती है और घर में एक डेढ़ साल की बेटी है। ऐसे में परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य चला गया।

जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा

एसडीएम संतोष तिवारी ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि चिकित्सकीय लापरवाही की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/kidney-patient-dies-in-datia-district-hospital-alleged-by-the/article-26053

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.