पतंग उड़ाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक का अंगूठा दांतों से चबाया

इंदौर (म.प्र.)

On

इंदौर के कुलकर्णी नगर में बच्चों के खेल से शुरू हुआ झगड़ा बेरहमी में बदला, दो आरोपियों पर FIR

इंदौर, शहर के कुलकर्णी नगर इलाके में बच्चों की पतंग उड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद गुरुवार शाम हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने एक युवक को घेरकर बुरी तरह पीटा और इस दौरान एक आरोपी ने उसके हाथ का अंगूठा दांतों से चबा डाला। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। सूचना मिलने पर विजयनगर थाना क्षेत्र के टीआई आरडी कानवा मौके पर पहुंचे। वहां अजय बैरवा नामक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने उसे घेरकर लात-घूंसों से पीटा और गंभीर रूप से जख्मी किया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिनके फुटेज पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।

पीड़ित की पत्नी दुर्गा ने पुलिस को बताया कि विवाद की शुरुआत उनके बेटे द्वारा घर के बाहर पतंग उड़ाने से हुई थी। पतंग उड़ते हुए पड़ोसी यशोदा मरपट की छत पर जा गिरी। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे बढ़ गई। स्थिति बिगड़ती देख मौके से गुजर रही एफआरवी (फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल) को सूचना दी गई। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, दोनों पक्षों को समझाइश दी और मामला शांत कराकर लौट गए।

हालांकि पुलिस के जाने के बाद विवाद ने दोबारा तूल पकड़ लिया। आरोप है कि यशोदा मरपट ने पास में निर्माणाधीन मकान के मालिक तिपेन्द्र उर्फ बिट्टू मरपट को बुलाया। इसके बाद तिपेन्द्र, यशोदा और उसकी मां अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और अजय को घेर लिया। इसी दौरान जमकर मारपीट की गई। आरोप है कि तिपेन्द्र ने अजय के हाथ का अंगूठा मुंह में लेकर दांतों से चबा लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार अजय को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में तिपेन्द्र उर्फ बिट्टू मरपट और यशोदा के पति सुनील मरपट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी भूमिका की जांच चल रही है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी परिवार का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। तिपेन्द्र की मां के खिलाफ पूर्व में विजयनगर थाने में आगजनी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हो चुका है, जिसमें अदालत से सजा भी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीर मानते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि बच्चों के खेल से जुड़े छोटे विवाद का इस तरह हिंसक रूप लेना चिंताजनक है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/kite-flying-dispute-turns-violent-young-mans-thumb-chewed-with/article-41861

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.