उज्जैन विक्रमोत्सव में 26 फरवरी से गाड़ियों पर 50 फीसदी टैक्स छूट, जानें कब तक मिलेगा फायदा

Ujjain, MP

उज्जैन में महाशिवरात्रि से विक्रमोत्सव का मेला 26 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित होगा। इस दौरान यहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही व्यापार मेले में गाड़ियों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक टैक्स छूट मिलेगी। आयोजन का उद्देश्य भारतीय परंपराओं को हर वर्ग तक पहुंचाना है। सीएम मोहन ने इसे लेकर बैठक भी की है।

महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि से विक्रमोत्सव शुरू होगा। यह मेला 26 फरवरी से 30 मार्च तक इंजीनियरिंग कॉलेज में चलेगा। इसमें कई तरह के भव्य कार्यक्रम होंगे। यहां लोग साहित्य, संस्कृति, ज्योतिर्विज्ञान, इतिहास और लोक कलाओं से जुड़े कार्यक्रम देख पाएंगे। साथ ही एक बड़ा व्यापार मेला भी लगेगा, जहां गाड़ियों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक की टैक्स छूट मिलेगी।

यह विक्रमोत्सव सम्राट विक्रमादित्य भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा और देवी अहिल्याबाई को समर्पित होगा। इन विषयों पर प्रदर्शनियों का भी आयोजन होगा। बड़े आयोजन को लेकर सीएम मोहन यादव ने 13 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास में बैठक ली। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके लिए कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उत्सव के दौरान गाड़ी खरीद में बड़ी छूट

विक्रमोत्सव के दौरान एक महीने से ज्यादा समय तक चलने वाले व्यापार मेले में बाइक, कार और निजी इस्तेमाल के लिए ओमनी बस के रजिस्ट्रेशन पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह छूट लोगों को गाड़ियां खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

सीएम मोहन ने दिए दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विक्रमोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि उज्जैन के साथ अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शनियां लगाई जाएं। भीली और गोंडी जैसी जनजातीय भाषाओं के कवियों को भी कवि सम्मेलन में शामिल किया जाए। सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित गीत, कविता और रचनाओं को सम्मानित किया जाएगा। विक्रमोत्सव में एक राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन भी होगा। इसमें ड्रोन और रोबोटिक शो जैसे आकर्षक आयोजन होंगे। यह आयोजन विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए खास होगा। नई तकनीकों और खोजों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Feb 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन विक्रमोत्सव में 26 फरवरी से गाड़ियों पर 50 फीसदी टैक्स छूट, जानें कब तक मिलेगा फायदा

Ujjain, MP

महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि से विक्रमोत्सव शुरू होगा। यह मेला 26 फरवरी से 30 मार्च तक इंजीनियरिंग कॉलेज में चलेगा। इसमें कई तरह के भव्य कार्यक्रम होंगे। यहां लोग साहित्य, संस्कृति, ज्योतिर्विज्ञान, इतिहास और लोक कलाओं से जुड़े कार्यक्रम देख पाएंगे। साथ ही एक बड़ा व्यापार मेला भी लगेगा, जहां गाड़ियों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक की टैक्स छूट मिलेगी।

यह विक्रमोत्सव सम्राट विक्रमादित्य भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा और देवी अहिल्याबाई को समर्पित होगा। इन विषयों पर प्रदर्शनियों का भी आयोजन होगा। बड़े आयोजन को लेकर सीएम मोहन यादव ने 13 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास में बैठक ली। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके लिए कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उत्सव के दौरान गाड़ी खरीद में बड़ी छूट

विक्रमोत्सव के दौरान एक महीने से ज्यादा समय तक चलने वाले व्यापार मेले में बाइक, कार और निजी इस्तेमाल के लिए ओमनी बस के रजिस्ट्रेशन पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह छूट लोगों को गाड़ियां खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

सीएम मोहन ने दिए दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विक्रमोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि उज्जैन के साथ अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शनियां लगाई जाएं। भीली और गोंडी जैसी जनजातीय भाषाओं के कवियों को भी कवि सम्मेलन में शामिल किया जाए। सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित गीत, कविता और रचनाओं को सम्मानित किया जाएगा। विक्रमोत्सव में एक राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन भी होगा। इसमें ड्रोन और रोबोटिक शो जैसे आकर्षक आयोजन होंगे। यह आयोजन विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए खास होगा। नई तकनीकों और खोजों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/know-50-percent-tax-exemption-on-trains-from-26-february/article-10211

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.