वक्फ संशोधन बिल पर CM डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

BHOPAL, MP

वक्फ संशोधन बिल 2025 लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में बहुमत से पारित होने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसके लिए देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। शुक्रवार (4 अप्रैल) को सीएम यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्गों की चिंता करते हैं। उसी का नतीजा है कि वक्फ संशोधन बिल दोनों सदनों से पास हो गया। यह बिल मुसलमानों के हित में हैं। 

विपक्षी पार्टियों की खुल गई कलई

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल का जिस तरह से देश भर के गरीब मुसलमानों ने स्वागत किया है, उससे विपक्षी पार्टियों की कलई खुल गई है। कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टी के लोग मुस्लिमों की बात करते हैं। जबकि हकीकत में उनके लिए कुछ नहीं करते। मुस्लिम समुदाय के लिए विपक्षी नेताओं का व्यवहार हकीकत से परे है। विपक्षी दलों की इस सोच की वजह से उनके कार्यकाल में आर्थिक व अन्य क्षेत्रों में मुसलमानों के लिए निराशाजनक माहौल रहा। 

बिल से गरीब मुस्लिम भाई-बहनों के हितों की होगी रक्षा- मोहन यादव

सीएम ने आगे कहा कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के कुशल प्रबंधन, पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा। साथ ही इस बिल से गरीब मुस्लिम भाई-बहनों के हितों की रक्षा होगी।  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में महिलाएं निरंतर सशक्त हो रही हैं, इस दिशा में यह विधेयक मुस्लिम महिलाओं को और अधिक सशक्त करेगा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त होगा।

यह विधेयक निश्चित ही डिजिटलीकरण को बढ़ावा देकर वक्फ संपत्तियों में होने वाली वित्तीय गड़बड़ियों और अवैध कब्जों पर लगाम लगाकर राज्यों के वक्फ बोर्ड के राजस्व में वृद्धि करेगा। निश्चित रूप से ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को साकार करता यह महत्वपूर्ण कदम नए, सशक्त और विकसित भारत की ओर एक नया मील का पत्थर सिद्ध होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2025 By दैनिक जागरण

वक्फ संशोधन बिल पर CM डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

BHOPAL, MP

वक्फ संशोधन बिल 2025 लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में बहुमत से पारित होने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसके लिए देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। शुक्रवार (4 अप्रैल) को सीएम यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्गों की चिंता करते हैं। उसी का नतीजा है कि वक्फ संशोधन बिल दोनों सदनों से पास हो गया। यह बिल मुसलमानों के हित में हैं। 

विपक्षी पार्टियों की खुल गई कलई

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल का जिस तरह से देश भर के गरीब मुसलमानों ने स्वागत किया है, उससे विपक्षी पार्टियों की कलई खुल गई है। कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टी के लोग मुस्लिमों की बात करते हैं। जबकि हकीकत में उनके लिए कुछ नहीं करते। मुस्लिम समुदाय के लिए विपक्षी नेताओं का व्यवहार हकीकत से परे है। विपक्षी दलों की इस सोच की वजह से उनके कार्यकाल में आर्थिक व अन्य क्षेत्रों में मुसलमानों के लिए निराशाजनक माहौल रहा। 

बिल से गरीब मुस्लिम भाई-बहनों के हितों की होगी रक्षा- मोहन यादव

सीएम ने आगे कहा कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के कुशल प्रबंधन, पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा। साथ ही इस बिल से गरीब मुस्लिम भाई-बहनों के हितों की रक्षा होगी।  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में महिलाएं निरंतर सशक्त हो रही हैं, इस दिशा में यह विधेयक मुस्लिम महिलाओं को और अधिक सशक्त करेगा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त होगा।

यह विधेयक निश्चित ही डिजिटलीकरण को बढ़ावा देकर वक्फ संपत्तियों में होने वाली वित्तीय गड़बड़ियों और अवैध कब्जों पर लगाम लगाकर राज्यों के वक्फ बोर्ड के राजस्व में वृद्धि करेगा। निश्चित रूप से ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को साकार करता यह महत्वपूर्ण कदम नए, सशक्त और विकसित भारत की ओर एक नया मील का पत्थर सिद्ध होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/know-the-big-statement-of-cm-dr-mohan-yadav-on/article-16693

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.