जबलपुर, कटनी, रीवा से लेकर प्रयागराज तक तगड़ा जाम, पुलिस कह रही 'मत आइए'

JAGRAN DESK

जबलपुर, कटनी, सतना से लेकर रीवा और प्रयागराज तक सड़कें जाम हैं. जगह-जगह वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगी हुई हैं. पुलिस के जवान तीर्थ यात्रियों से अपील कर रहे हैं, घर वापस जाने के लिए. आखिर एक दम से जाम कैसे बढ़ा.. ?

इस वक्त जबलपुर, कटनी और रीवा होते हुए प्रयागराज तक जाने वाले इकलौते सड़क मार्ग पर भारी जाम है.वाहनों की लंबी-लंबी कतारें दूर तक दिख रही हैं. रविवार को भी जबलपुर, कटनी, सतना और रीवा में भयंकर जाम देखा जा रहा है. कटनी में हालात यहां तक आ गए कि पुलिस को कहना पड़ रहा है कि वापस चले जाइए, इलाहाबाद की सड़क भर चुकी हैं. घर लौट जाइए. पुलिस के जवान प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्रियों से हाथ जोड़कर इस बात का आग्रह कर रहे हैं. 

रीवा में जानें कैसी है जाम की स्थिति

रीवा- प्रयागराज मार्ग कहा जाए, या फिर दक्षिण भारत को, प्रयागराज से जोड़ने वाला मार्ग कहा जाए. मर्जी आपकी. लेकिन इस सड़क पर चलने वाले लोग इन दिनों बेहद परेशान है. बस परेशानी व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं. तमाम इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं. बावजूद ट्रैफिक पर कंट्रोल नहीं हो पा रहा, क्योंकि हजारों नहीं लाखों की तादाद में वाहन एका-एक सड़क पर उतर आए हैं. अब जब महाकुंभ के चंद दिन ही बचे हैं. उसको लेकर हर आदमी एक बार संगम में पहुंचकर डुबकी लगाना चाहता है. 

टोल की आड़ में कर रहे कमाई 

वहीं, टोल बैरियर वाले अनाप-शनाप कमाई कर रहे हैं. तीर्थ यात्रियों को परेशान करने में जुटे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के चारों तरफ के टोल बैरियर को फ्री कर दिया है. लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसा कुछ नहीं किया गया, इसको लेकर भी यात्री बेहद परेशान हैं, और यह कहते नजर आते हैं कि टोल बैरियर पर भी सरकार ध्यान दें.

सतना में बगहा बाईपास में लगा भीषण जाम, एंट्री बंद

Latest and Breaking News on NDTV

प्रयागराज महाकुंभ के कारण मझगवां के मानिकपुर रोड से सिर्फ मेला में जा रहे वाहनों को छूट दी गई. ट्रकों को रोका गया. रविवार को सतना बगहा बाईपास में  भीषण जाम देखने को मिला है. चित्रकूट की ओर जाने वाले ट्रकों की एंट्री बंद कर दी गई है. 

कटनी में पुलिस लोगों से घर लौटने की कर रही अपील

मध्य प्रदेश का कटनी जिला जो इलाहाबाद से 300 किलोमीटर दूर है. यहां की पुलिस हाथ जोड़कर लोगों से बोल रही है कि वापस चले जाइए, इलाहाबाद की सड़क भर चुकी हैं. हम लोग प्रयागराज के पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं. काफी भीड़ है. सड़के जाम हो चुकी हैं. कटनी पुलिस लोगों को घर वापस लौट जाने को कह रही है.

क्या दक्षिण भारत से आने वाले तीर्थ यात्रियों की वजह से बढ़ रहा जाम

दक्षिण भारत से आने वाला आदमी, फिर चाहे वह केरल का हो, तेलंगाना का हो, या फिर महाराष्ट्र का हो, उसे प्रयागराज जाना है, तो रीवा-इलाहाबाद मार्ग पर आना ही पड़ेगा . यह मार्ग हैदराबाद, नागपुर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, मैहर, रीवा होकर चाकघाट पहुंचकर प्रयागराज के लिए जाता है. आने-जाने वाले लोग बेहद उत्साहित हैं. लेकिन परेशान भी हैं, क्योंकि सड़कों पर केवल गाड़ियों का काफिला ही नजर आता है. हर आदमी पहले पहुंचना चाहता है, जिसको लेकर जगह-जगह जाम की स्थिति भी निर्मित हो रही है.  गाड़ियों को रोक कर ट्रैफिक को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है. ऐसे महाकुंभ के कुछ दिन अब शेष रह गए हैं, ऐसे में दक्षिण भारत से भी आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है, जिसकी वजह से सड़कों पर दबाव और बढ़ गया है. हालांकि, प्रशासन को जाम को लेकर पूर्व से ऐसा कोई अनुमान नहीं था, जिसके चलते प्रयागराज को जोड़ने वाले सीमावर्ती राज्यों के जिलों में कोई खास तैयारी नहीं की गई. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Feb 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर, कटनी, रीवा से लेकर प्रयागराज तक तगड़ा जाम, पुलिस कह रही 'मत आइए'

JAGRAN DESK

इस वक्त जबलपुर, कटनी और रीवा होते हुए प्रयागराज तक जाने वाले इकलौते सड़क मार्ग पर भारी जाम है.वाहनों की लंबी-लंबी कतारें दूर तक दिख रही हैं. रविवार को भी जबलपुर, कटनी, सतना और रीवा में भयंकर जाम देखा जा रहा है. कटनी में हालात यहां तक आ गए कि पुलिस को कहना पड़ रहा है कि वापस चले जाइए, इलाहाबाद की सड़क भर चुकी हैं. घर लौट जाइए. पुलिस के जवान प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्रियों से हाथ जोड़कर इस बात का आग्रह कर रहे हैं. 

रीवा में जानें कैसी है जाम की स्थिति

रीवा- प्रयागराज मार्ग कहा जाए, या फिर दक्षिण भारत को, प्रयागराज से जोड़ने वाला मार्ग कहा जाए. मर्जी आपकी. लेकिन इस सड़क पर चलने वाले लोग इन दिनों बेहद परेशान है. बस परेशानी व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं. तमाम इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं. बावजूद ट्रैफिक पर कंट्रोल नहीं हो पा रहा, क्योंकि हजारों नहीं लाखों की तादाद में वाहन एका-एक सड़क पर उतर आए हैं. अब जब महाकुंभ के चंद दिन ही बचे हैं. उसको लेकर हर आदमी एक बार संगम में पहुंचकर डुबकी लगाना चाहता है. 

टोल की आड़ में कर रहे कमाई 

वहीं, टोल बैरियर वाले अनाप-शनाप कमाई कर रहे हैं. तीर्थ यात्रियों को परेशान करने में जुटे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के चारों तरफ के टोल बैरियर को फ्री कर दिया है. लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसा कुछ नहीं किया गया, इसको लेकर भी यात्री बेहद परेशान हैं, और यह कहते नजर आते हैं कि टोल बैरियर पर भी सरकार ध्यान दें.

सतना में बगहा बाईपास में लगा भीषण जाम, एंट्री बंद

Latest and Breaking News on NDTV

प्रयागराज महाकुंभ के कारण मझगवां के मानिकपुर रोड से सिर्फ मेला में जा रहे वाहनों को छूट दी गई. ट्रकों को रोका गया. रविवार को सतना बगहा बाईपास में  भीषण जाम देखने को मिला है. चित्रकूट की ओर जाने वाले ट्रकों की एंट्री बंद कर दी गई है. 

कटनी में पुलिस लोगों से घर लौटने की कर रही अपील

मध्य प्रदेश का कटनी जिला जो इलाहाबाद से 300 किलोमीटर दूर है. यहां की पुलिस हाथ जोड़कर लोगों से बोल रही है कि वापस चले जाइए, इलाहाबाद की सड़क भर चुकी हैं. हम लोग प्रयागराज के पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं. काफी भीड़ है. सड़के जाम हो चुकी हैं. कटनी पुलिस लोगों को घर वापस लौट जाने को कह रही है.

क्या दक्षिण भारत से आने वाले तीर्थ यात्रियों की वजह से बढ़ रहा जाम

दक्षिण भारत से आने वाला आदमी, फिर चाहे वह केरल का हो, तेलंगाना का हो, या फिर महाराष्ट्र का हो, उसे प्रयागराज जाना है, तो रीवा-इलाहाबाद मार्ग पर आना ही पड़ेगा . यह मार्ग हैदराबाद, नागपुर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, मैहर, रीवा होकर चाकघाट पहुंचकर प्रयागराज के लिए जाता है. आने-जाने वाले लोग बेहद उत्साहित हैं. लेकिन परेशान भी हैं, क्योंकि सड़कों पर केवल गाड़ियों का काफिला ही नजर आता है. हर आदमी पहले पहुंचना चाहता है, जिसको लेकर जगह-जगह जाम की स्थिति भी निर्मित हो रही है.  गाड़ियों को रोक कर ट्रैफिक को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है. ऐसे महाकुंभ के कुछ दिन अब शेष रह गए हैं, ऐसे में दक्षिण भारत से भी आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है, जिसकी वजह से सड़कों पर दबाव और बढ़ गया है. हालांकि, प्रशासन को जाम को लेकर पूर्व से ऐसा कोई अनुमान नहीं था, जिसके चलते प्रयागराज को जोड़ने वाले सीमावर्ती राज्यों के जिलों में कोई खास तैयारी नहीं की गई. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/know-the-police-from-jabalpur-katni-rewa-to-prayagraj-why/article-9883

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.