- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सैनिक स्कूल रीवा से निकाले गए 72 छात्र, जानिए वजह
सैनिक स्कूल रीवा से निकाले गए 72 छात्र, जानिए वजह
Rewa, MP
निष्कासित किए गए छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने एक टीचर के घर में घुसकर जमकर तोड़-फोड़ की और उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया. घटना से पूरे स्कूल में सनसनी फैल गई थी, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने कड़े कदम उठाते हुए सभी 72 छात्रों को निलंबित कर दिया था.
मध्य प्रदेश के रीवा के सैनिक स्कूल में अनुशासनहीनता को लेकर एक साथ 72 छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है. सभी छात्र क्लास 12 के बताए जा रहे हैं. निष्कासन के बाद छात्र जिला प्रशासन के पास पहुंचे. जिला प्रशासन अब स्कूल प्रबंधन से बातचीत करके मामले को सुलझाने में जुटा हुआ है. फिलहाल स्कूल प्रबंधन की ओर कोई प्रतक्रिया बाहर नहीं आई है.
सभी 72 छात्रों को पहले स्कूल से निलंबित किया जा चुका है
रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिन रीवा सैनिक स्कूल के 72 छात्रों को अनुशासनहीनता के आरोप में स्कूल से निलंबित कर दिया गया था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने एक टीचर के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की थी और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया था. इस घटना से पूरे स्कूल परिसर में सनसनी फैल गई थी. गौरतलब है कि थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी और जल सेना अध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी यहीं से पढ़कर निकले थे.
निष्कासित सभी 72 छात्र क्लास 12 के बताए जा रहे हैं
क्लास-12 में पढ़ने वाले सभी 72 छात्रों को अनुशासनहीनता के आरोप में स्कूल प्रबंधन ने पहले स्कूल से निलंबित कर दिया था. इसके बाद सभी छात्र रीवा के कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, वहां उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई, दूसरी और स्कूल प्रबंधन ने भी पूरे मामले की जांच को लेकर एक टीम का गठन किया है.
अपने अनुशासन के लिए मशहूर रीवा सैनिक स्कूल से निष्कासित किए गए सभी 72 बच्चों के अभिभावकों को उनके निष्कासन के बारे में स्कूल प्रबंधन द्वारा सूचित कर दिया गया है. अब जिला प्रशासन पूरे मामले को स्कूल प्रबंधन से बातचीत करके सुलझाने में जुटा हुआ है.
छात्रों ने उत्पात क्यों किया इसकी जांच करेगी टीम
गौरतलब है रीवा सैनिक स्कूल अपने अनुशासन के लिए जाना जाता है. सभी निष्कासित छात्रों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगा है,.अपनी सफाई में छात्रों का कहना था कि, किसी टीचर की गाड़ी में कुछ नुकसान हुआ है, स्कूल प्रबंधन ने बेवजह उन पर आरोप लगाकर उन्हें निलंबित किया है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए