इंदौर से हैदराबाद के लिए चौथी डायरेक्ट फ्लाइट, जानें सप्ताह में कब कितने दिन उड़ेगी

Indore, MP

दक्षिण भारत से इंदौर आने जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है.आज से चौथी डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो रही है.

हैदराबाद के लिए इंदौर से आज से एक और डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने जा रही है. एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा इंदौर से हैदराबाद के लिए यह नई फ्लाइट शुरू की जा रही है. यह फ्लाइट प्रतिदिन इंदौर से शाम 6:55 बजे रवाना होकर 8:25 पर हैदराबाद पहुंचेगी. बता दें कि अभी पहले से ही 3 फ्लाइट रोज चल रही हैं और अब यह चौथी फ्लाइट शुरू हो रही है. इंदौर से हैदराबाद जाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

शुरू हो रही चौथी फ्लाइट

इंदौर से दक्षिण भारत और विशेषकर आंध्रप्रदेश तेलंगाना और हैदराबाद के लिए यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट से चौथी फ्लाइट शुरू की जा रही है. हालांकि यहां पहले से इंडिगो एयरलाइंस की 3 फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस रूट पर अपनी नई फ्लाइट को शुरू करने का फैसला किया है. हालांकि पूर्व से जो फ्लाइट इंदौर से चल रही हैं उनकी टाइमिंग दोपहर 12:40 बजे, शाम 6:15 बजे और रात 7:30 बजे है. इसी क्रम में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शाम को ही अपनी नई फ्लाइट को शुरू करने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि इस फ्लाइट में औसत किराया 4900 से लेकर ₹5500 के बीच होगा.

यात्रियों को मिलेगी और ज्यादा सुविधा

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के हेमेंद्र सिंह जादौन के मुताबिक "इंदौर से दक्षिण भारत यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या काफी है. इन यात्रियों में अधिकांश पर्यटक और कॉरपोरेट यात्री हैं. दक्षिण से महाकाल के दर्शनों के लिए भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं. वही बड़ी संख्या में दक्षिण भारत के लोग मध्य प्रदेश और खासकर इंदौर में निवास करते हैं या जॉब करते हैं. लिहाजा ट्रेन की अपेक्षा विमान सेवाएं दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने के लिए ज्यादा सुविधाजनक और त्वरित सेवा है. यही वजह है कि इस रूट पर विमानन कंपनियों का फोकस ज्यादा है.

"यही वजह है कि इंडिगो एयरलाइंस की पहले से चल रही 3 फ्लाइट के अलावा अब एयर इंडिया एक्सप्रेस को भी इस रूट पर अपनी फ्लाइट सर्विस शुरू कर रहा है. आज से यह फ्लाइट शुरू होने के बाद इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिल सकेगी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर से हैदराबाद के लिए चौथी डायरेक्ट फ्लाइट, जानें सप्ताह में कब कितने दिन उड़ेगी

Indore, MP

हैदराबाद के लिए इंदौर से आज से एक और डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने जा रही है. एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा इंदौर से हैदराबाद के लिए यह नई फ्लाइट शुरू की जा रही है. यह फ्लाइट प्रतिदिन इंदौर से शाम 6:55 बजे रवाना होकर 8:25 पर हैदराबाद पहुंचेगी. बता दें कि अभी पहले से ही 3 फ्लाइट रोज चल रही हैं और अब यह चौथी फ्लाइट शुरू हो रही है. इंदौर से हैदराबाद जाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

शुरू हो रही चौथी फ्लाइट

इंदौर से दक्षिण भारत और विशेषकर आंध्रप्रदेश तेलंगाना और हैदराबाद के लिए यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट से चौथी फ्लाइट शुरू की जा रही है. हालांकि यहां पहले से इंडिगो एयरलाइंस की 3 फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस रूट पर अपनी नई फ्लाइट को शुरू करने का फैसला किया है. हालांकि पूर्व से जो फ्लाइट इंदौर से चल रही हैं उनकी टाइमिंग दोपहर 12:40 बजे, शाम 6:15 बजे और रात 7:30 बजे है. इसी क्रम में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शाम को ही अपनी नई फ्लाइट को शुरू करने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि इस फ्लाइट में औसत किराया 4900 से लेकर ₹5500 के बीच होगा.

यात्रियों को मिलेगी और ज्यादा सुविधा

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के हेमेंद्र सिंह जादौन के मुताबिक "इंदौर से दक्षिण भारत यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या काफी है. इन यात्रियों में अधिकांश पर्यटक और कॉरपोरेट यात्री हैं. दक्षिण से महाकाल के दर्शनों के लिए भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं. वही बड़ी संख्या में दक्षिण भारत के लोग मध्य प्रदेश और खासकर इंदौर में निवास करते हैं या जॉब करते हैं. लिहाजा ट्रेन की अपेक्षा विमान सेवाएं दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने के लिए ज्यादा सुविधाजनक और त्वरित सेवा है. यही वजह है कि इस रूट पर विमानन कंपनियों का फोकस ज्यादा है.

"यही वजह है कि इंडिगो एयरलाइंस की पहले से चल रही 3 फ्लाइट के अलावा अब एयर इंडिया एक्सप्रेस को भी इस रूट पर अपनी फ्लाइट सर्विस शुरू कर रहा है. आज से यह फ्लाइट शुरू होने के बाद इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिल सकेगी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/know-when-and-how-many-days-a-week-the-fourth/article-7735

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.