इंदौर नगर निगम की कमान क्षीतिज सिंघल को, सरकार ने किया नया निगमायुक्त नियुक्त

इंदौर (म.प्र.)

On

दिलीप कुमार यादव के तबादले के बाद सरकार का बड़ा फैसला, 2014 बैच के आईएएस को सौंपी शहर की कमान

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए 2014 बैच के आईएएस अधिकारी क्षीतिज सिंघल को इंदौर नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया है। शुक्रवार रात तत्कालीन निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव के तबादले के बाद शनिवार को यह आदेश जारी किया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, क्षीतिज सिंघल शनिवार को ही अपना कार्यभार संभाल सकते हैं।

यह नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है, जब इंदौर नगर निगम गंभीर प्रशासनिक और जनस्वास्थ्य से जुड़े संकट से गुजर रहा है। हाल ही में शहर में दूषित पानी के कारण 15 लोगों की मौत के मामले ने शासन और प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया था। इसी प्रकरण के बाद सरकार ने निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव को पद से हटाते हुए नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उन्हें इंदौर से स्थानांतरित कर दिया गया था।

नए निगमायुक्त क्षीतिज सिंघल को प्रशासनिक हलकों में एक तेजतर्रार, सख्त और निर्णय लेने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। इससे पहले वे उज्जैन नगर निगम, राज्य की बिजली वितरण कंपनी, और विभिन्न जिलों में अहम प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। शहरी प्रशासन और सार्वजनिक सेवाओं का अनुभव उन्हें इंदौर जैसे बड़े महानगर के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

क्षीतिज सिंघल निजी जीवन को लेकर भी पहले चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और आईएएस अधिकारी शीतला पटले के साथ 1 जनवरी को बिना किसी मुहूर्त के कोर्ट मैरिज की थी, जो प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बनी थी। शीतला पटले वर्तमान में सिवनी की कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, सिंघल की कार्यशैली सीधी और बेबाक मानी जाती है। कई बार उनकी स्पष्टता नेताओं को असहज भी कर सकती है। गौरतलब है कि इंदौर नगर निगम में इससे पहले भी निगमायुक्तों और जनप्रतिनिधियों के बीच कार्यशैली को लेकर टकराव सामने आते रहे हैं। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि वे राजनीतिक संतुलन और प्रशासनिक सख्ती के बीच किस तरह तालमेल बैठाते हैं।

इधर, निगम प्रशासन में व्यापक बदलाव किए गए हैं। सरकार ने आकाश सिंह, प्रखर सिंह और आशीष पाठक को इंदौर नगर निगम में पदस्थ किया है। इनमें आकाश सिंह और प्रखर सिंह डायरेक्ट आईएएस हैं, जबकि आशीष पाठक प्रमोटी आईएएस अधिकारी हैं। इसका उद्देश्य निगम की कार्यप्रणाली को मजबूत करना बताया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव का कार्यकाल अब तक का सबसे छोटा कार्यकाल रहा। उन्हें 9 सितंबर को पदस्थ किया गया था और महज चार महीने के भीतर उन्हें हटा दिया गया। ऐसे में क्षीतिज सिंघल के सामने न केवल प्रशासनिक सुधार, बल्कि जनता का भरोसा बहाल करने की भी बड़ी चुनौती होगी।

---------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/kshitij-singhal-becomes-the-new-municipal-commissioner-of-indore/article-41961

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.