- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दतिया में सर्पदंश से मजदूर की मौत, महिला घायल; बरसात में बढ़ी घटनाएं
दतिया में सर्पदंश से मजदूर की मौत, महिला घायल; बरसात में बढ़ी घटनाएं
Datia, MP
जिले में बारिश के साथ ही सांप काटने की घटनाओं में तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार रात जहां एक मजदूर की सर्पदंश से मौत हो गई, वहीं बुधवार सुबह एक महिला को सांप ने डस लिया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
दुर्गापुर गांव निवासी सुरेश अहिरवार (47) मंगलवार रात करीब 11 बजे अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। इसी दौरान एक सांप ने उन्हें कंधे के नीचे डस लिया। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद सुरेश की मौत हो गई।
सुरेश मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।
रसोई में महिला को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
इंदरगढ़ क्षेत्र के भर्रोंली गांव में बुधवार सुबह लगभग 8:15 बजे प्रियंका गुर्जर रसोई में काम कर रही थीं। तभी सामान उठाते समय उनकी उंगली में सांप ने काट लिया। परिवार वालों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से की अपील
इन बढ़ती घटनाओं के बीच स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने, एंटी-वेनम दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरेश अहिरवार के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए