इंदौर में पारिवारिक विवाद के बाद चौथी मंजिल से कूदा मजदूर, मौके पर मौत

Indore, MP

इंदौर के अहीर खेड़ी इलाके में शनिवार रात 25 वर्षीय मजदूर जितेन्द्र मेघवाल ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय जितेन्द्र नशे की हालत में था और पत्नी से विवाद के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

द्वारकापुरी थाना पुलिस के मुताबिक, जितेन्द्र मेघवाल पुत्र बद्रीलाल मेघवाल अहीर खेड़ी स्थित आईडीए की बहुमंजिला आवासीय इमारत में रहता था। शनिवार रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी पूजा से विवाद करने लगा। विवाद के बाद वह बालकनी की ओर गया और वहां से चौथी मंजिल से छलांग लगा दी

परिवार और लोगों ने रोकने की कोशिश की, नहीं माना

घटना के वक्त बिल्डिंग के नीचे खड़े लोगों ने जब जितेन्द्र को बालकनी पर देखा तो उसे आवाज देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और छलांग लगा दी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

नशे और घरेलू विवादों से परेशान था युवक

परिवार के अनुसार, जितेन्द्र लंबे समय से नशे की लत से ग्रस्त था और अक्सर पत्नी से झगड़ा करता रहता था। बीती रात भी वह घर पहुंचने के बाद पूजा के साथ मारपीट करने की कोशिश कर रहा था। परिवार में उसकी तीन साल की एक बेटी भी है, जबकि मां और अन्य परिजन भी उसी बिल्डिंग में अलग फ्लैट में रहते हैं।

पुलिस ने किया मर्ग कायम, जांच जारी

घटना के बाद द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में पारिवारिक विवाद के बाद चौथी मंजिल से कूदा मजदूर, मौके पर मौत

Indore, MP

पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

द्वारकापुरी थाना पुलिस के मुताबिक, जितेन्द्र मेघवाल पुत्र बद्रीलाल मेघवाल अहीर खेड़ी स्थित आईडीए की बहुमंजिला आवासीय इमारत में रहता था। शनिवार रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी पूजा से विवाद करने लगा। विवाद के बाद वह बालकनी की ओर गया और वहां से चौथी मंजिल से छलांग लगा दी

परिवार और लोगों ने रोकने की कोशिश की, नहीं माना

घटना के वक्त बिल्डिंग के नीचे खड़े लोगों ने जब जितेन्द्र को बालकनी पर देखा तो उसे आवाज देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और छलांग लगा दी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

नशे और घरेलू विवादों से परेशान था युवक

परिवार के अनुसार, जितेन्द्र लंबे समय से नशे की लत से ग्रस्त था और अक्सर पत्नी से झगड़ा करता रहता था। बीती रात भी वह घर पहुंचने के बाद पूजा के साथ मारपीट करने की कोशिश कर रहा था। परिवार में उसकी तीन साल की एक बेटी भी है, जबकि मां और अन्य परिजन भी उसी बिल्डिंग में अलग फ्लैट में रहते हैं।

पुलिस ने किया मर्ग कायम, जांच जारी

घटना के बाद द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/laborers-jumped-from-fourth-floor-after-family-dispute-in-indore/article-25925

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.