- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- हाईटेंशन लाइन से टकराई सीढ़ी, कान्हा नेशनल पार्क में 11 मजदूरों को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती
हाईटेंशन लाइन से टकराई सीढ़ी, कान्हा नेशनल पार्क में 11 मजदूरों को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती
Ashoknagar, MP
कान्हा नेशनल पार्क में क्रिकेट मैदान बनाने के दौरान 11 मजदूरों को करंट लग गया। काम कर रहे मजदूर एक लोहे की सीढ़ी को दूसरी जगह ले जा रहे थे, इस वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। जिससे यह हादसा हो गया।
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। कान्हा नेशनल पार्क में क्रिकेट मैदान बनाने के दौरान 11 मजदूरों को करंट लग गया। मजदूर एक लोहे की सीढ़ी को स्थानांतरित कर रहे थे, जो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। घटना कोलूआ रोड स्थित कान्हा नेशनल पार्क में हुई.
यह हुए घायल
हादसे में घायल हुए मजदूरों में शंकर कॉलोनी के रामवीर (40), मनीष (19), आनंद सिंह (30), सुंदरम (18), धनपाल (24) और चरण सिंह (42), जमाखेड़ी के नीलेश (30), मोतीलाल (40) और सुमित (17) व तुलसी सरोवर कॉलोनी के लल्लीराम (26) शामिल हैं। घायलों ने बताया कि सीढ़ी भारी होने के कारण उसे उठाने में कई लोग लगे थे।
जांच के आदेश दिए
चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। स्थानीय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए सुरक्षा मानकों की जांच के आदेश दिए हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए