लाड़ली बहनों को दिवाली पर बड़ी सौगात, हर महीने मिलेंगे ₹1500; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की घोषणा

Indore, MP

मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत राज्य की करोड़ों महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता में अब और बढ़ोतरी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की कि दीपावली से लाड़ली बहनों को हर महीने ₹1500 की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार 2028 तक हर पात्र महिला को ₹3000 प्रतिमाह देने के संकल्प को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि, “हमने वचन दिया था और अब उसे चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रहे हैं।”

1250 से बढ़कर होगी ₹1500

यह योजना सबसे पहले ₹1000 प्रतिमाह की सहायता राशि से शुरू की गई थी। इसके बाद इसे ₹1250 किया गया और अब रक्षाबंधन पर अतिरिक्त ₹250 जोड़ने की घोषणा के साथ दीपावली से इसे ₹1500 किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल शुरुआत है और सरकार महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कदम उठा रही है।

2028 तक लक्ष्य ₹3000 प्रतिमाह

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2028 तक सरकार का लक्ष्य यह है कि लाड़ली बहनों को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता दी जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल एक चुनावी वादा नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता का संकल्प है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

राज्य सरकार की यह पहल महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी, बल्कि उन्हें घरेलू और सामाजिक फैसलों में अधिक भूमिका निभाने का अवसर भी देगी। योजना का लाभ अब तक लाखों महिलाओं को मिल चुका है और इसमें निरंतर विस्तार हो रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

लाड़ली बहनों को दिवाली पर बड़ी सौगात, हर महीने मिलेंगे ₹1500; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की घोषणा

Indore, MP

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार 2028 तक हर पात्र महिला को ₹3000 प्रतिमाह देने के संकल्प को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि, “हमने वचन दिया था और अब उसे चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रहे हैं।”

1250 से बढ़कर होगी ₹1500

यह योजना सबसे पहले ₹1000 प्रतिमाह की सहायता राशि से शुरू की गई थी। इसके बाद इसे ₹1250 किया गया और अब रक्षाबंधन पर अतिरिक्त ₹250 जोड़ने की घोषणा के साथ दीपावली से इसे ₹1500 किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल शुरुआत है और सरकार महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कदम उठा रही है।

2028 तक लक्ष्य ₹3000 प्रतिमाह

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2028 तक सरकार का लक्ष्य यह है कि लाड़ली बहनों को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता दी जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल एक चुनावी वादा नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता का संकल्प है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

राज्य सरकार की यह पहल महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी, बल्कि उन्हें घरेलू और सामाजिक फैसलों में अधिक भूमिका निभाने का अवसर भी देगी। योजना का लाभ अब तक लाखों महिलाओं को मिल चुका है और इसमें निरंतर विस्तार हो रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ladli-sisters-will-get-big-gifts-every-month-on-diwali/article-24839

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.