मैहर में सास-बहू का तांडव: कब्जा हटाने गई लेडी कॉन्स्टेबल का सिर फोड़ा, गार्ड को दांतों से काटा

Satna, MP

मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर क्षेत्र में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची महिला पुलिसकर्मी और महिला सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला हो गया।

बदेरा थाना क्षेत्र के ग्राम सरेड़ा में आरसीसीपीएल सीमेंट कंपनी की खदान भूमि को कब्जे से मुक्त कराने गई टीम पर एक बुजुर्ग महिला ने डंडे से हमला कर दिया, वहीं उसकी बहू ने सिक्योरिटी गार्ड को दांतों से काट लिया

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, महिला कॉन्स्टेबल लहूलुहान

घटना के अनुसार, महिला आरक्षक पूर्णिमा सिंह को एक बुजुर्ग महिला ने डंडे से सिर पर वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। उनके सिर से खून बहने लगा और उन्हें तत्काल मौके पर मौजूद एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इसी दौरान लखन पटेल की बहू ने सिक्योरिटी गार्ड उमा दाहिया को दांतों से काट लिया, जिससे वह भी घायल हो गईं।

मुआवजा मिलने के बाद भी नहीं छोड़ा कब्जा

जानकारी के मुताबिक, लखन पटेल को खदान भूमि के बदले मुआवजा मिल चुका था, बावजूद इसके उसने जमीन खाली नहीं की। सिविल कोर्ट के बेदखली आदेश के बाद भी उसने कब्जा नहीं छोड़ा। मंगलवार को सीमेंट कंपनी प्रबंधन, राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। जेसीबी से निर्माण हटाया जा रहा था, तभी ये हमला हुआ।

पुलिस ने सास-बहू समेत 5 लोगों पर दर्ज किया केस

थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि हमले में शामिल सास-बहू को भी आरोपी बनाया जा रहा है, हालांकि उनके नामों की पुष्टि जांच के बाद की जाएगी। अभी तक लखन पटेल समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक खदान क्षेत्र में ब्लास्टिंग के दौरान संभावित दुर्घटना को देखते हुए कार्रवाई की गई थी।

महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अतिक्रमण हटाने जैसी जोखिमभरी कार्रवाई में यदि टीम के साथ इतनी हिंसा हो सकती है, तो भविष्य में ऐसी कार्रवाईयों के दौरान सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करने की आवश्यकता जताई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मैहर में सास-बहू का तांडव: कब्जा हटाने गई लेडी कॉन्स्टेबल का सिर फोड़ा, गार्ड को दांतों से काटा

Satna, MP

बदेरा थाना क्षेत्र के ग्राम सरेड़ा में आरसीसीपीएल सीमेंट कंपनी की खदान भूमि को कब्जे से मुक्त कराने गई टीम पर एक बुजुर्ग महिला ने डंडे से हमला कर दिया, वहीं उसकी बहू ने सिक्योरिटी गार्ड को दांतों से काट लिया

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, महिला कॉन्स्टेबल लहूलुहान

घटना के अनुसार, महिला आरक्षक पूर्णिमा सिंह को एक बुजुर्ग महिला ने डंडे से सिर पर वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। उनके सिर से खून बहने लगा और उन्हें तत्काल मौके पर मौजूद एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इसी दौरान लखन पटेल की बहू ने सिक्योरिटी गार्ड उमा दाहिया को दांतों से काट लिया, जिससे वह भी घायल हो गईं।

मुआवजा मिलने के बाद भी नहीं छोड़ा कब्जा

जानकारी के मुताबिक, लखन पटेल को खदान भूमि के बदले मुआवजा मिल चुका था, बावजूद इसके उसने जमीन खाली नहीं की। सिविल कोर्ट के बेदखली आदेश के बाद भी उसने कब्जा नहीं छोड़ा। मंगलवार को सीमेंट कंपनी प्रबंधन, राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। जेसीबी से निर्माण हटाया जा रहा था, तभी ये हमला हुआ।

पुलिस ने सास-बहू समेत 5 लोगों पर दर्ज किया केस

थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि हमले में शामिल सास-बहू को भी आरोपी बनाया जा रहा है, हालांकि उनके नामों की पुष्टि जांच के बाद की जाएगी। अभी तक लखन पटेल समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक खदान क्षेत्र में ब्लास्टिंग के दौरान संभावित दुर्घटना को देखते हुए कार्रवाई की गई थी।

महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अतिक्रमण हटाने जैसी जोखिमभरी कार्रवाई में यदि टीम के साथ इतनी हिंसा हो सकती है, तो भविष्य में ऐसी कार्रवाईयों के दौरान सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करने की आवश्यकता जताई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/lady-constables-head-bite-the-guard-with-teeth-who-went/article-27022

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.