सीधी में लेडी हेड कॉन्स्टेबल की पति द्वारा पीट-पीटकर हत्या

Sidhi, MP

सीधी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हेड कॉन्स्टेबल सबिता साकेत (38) की उनके पति वीरेंद्र साकेत (40) ने बेसबॉल बैट से हमला करके हत्या कर दी।

 घटना सोमवार रात लगभग 11 बजे हुई। आरोपी झगड़े के बाद फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

कमर्जी थाना में पदस्थ सबिता अपने पति के साथ पुलिस लाइन में रहती थीं। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके दौरान पति ने हमला कर दिया। मौके पर ही सबिता की मौत हो गई।

बेटी ने बताई घटना की दर्दनाक जानकारी:
सबिता और वीरेंद्र की शादी को 26 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं—24 वर्षीय बेटा और 20 वर्षीय बेटी। बेटी ने बताया कि वह रात में नानी के घर थी और फोन पर मां से बात कर रही थी। उसी दौरान खाना नहीं बनाने को लेकर मां और पिता में झगड़ा हुआ। बेटी ने कहा, “मैं फोन पर सब सुन रही थी, फिर पापा ने मां की हत्या कर दी। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी।”

ड्यूटी से लौटकर घर आई थीं सबिता:
कमर्जी थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी के अनुसार, सबिता सोमवार रात 9 बजे ड्यूटी से घर लौटी थीं। पति वीरेंद्र जल संसाधन विभाग में ड्राइवर का काम करते हैं।

पुलिस ने घटनास्थल सील किया:
मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली। कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेज दिया।

राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई:
इस घटना से पुलिस विभाग और परिवार में शोक की लहर है। डीआईजी हेमंत चौहान ने कहा कि यह विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपए की तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई। हेड कॉन्स्टेबल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

डीआईजी ने बताया कि एसपी ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी पत्नी से मारपीट करता था, जिसे लेकर किसी प्रकार की शिकाय

......................................................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

त मिली या नहीं, इसकी जांच की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/lady-head-constables-husband-beaten-to-death-in-sidhi-daughter/article-33277

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.