शिवपुरी में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष का कारण: लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से हमला, एक की मौत, 17 घायल

Shivpuri, MP

शिवपुरी जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिरिया में शुक्रवार शाम जमीन विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। दो पक्षों के बीच हुए इस हिंसक टकराव में 58 वर्षीय बृगभान सिंह यादव की मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने थाना परिसर के बाहर चक्काजाम कर विरोध जताया।

हमले में कुल्हाड़ी से सिर पर वार, मौके पर ही मौत

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे इंद्रपाल यादव अपने पिता बृगभान सिंह यादव और अन्य परिजनों के साथ बाइक से लौट रहे थे। जब वे महेश सेन के घर के सामने से गुजर रहे थे, तब पुराने जमीन विवाद को लेकर महेश सेन और नीलम यादव ने उन पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में बृगभान सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों पक्षों में लाठी, फरसा और कुल्हाड़ी से जमकर मारपीट

घटना के बाद दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडों, फरसों और कुल्हाड़ियों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। संघर्ष में एक पक्ष के 7 और दूसरे पक्ष के 10 लोग घायल हुए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए खनियाधाना अस्पताल ले जाया गया, जहां से 6 की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया।

थाने के बाहर शव रखकर चक्काजाम, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मृतक बृगभान सिंह यादव के परिजनों ने शव को थाने के बाहर रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोप लगाया कि गुरुवार को हुई कहासुनी की शिकायत शुक्रवार सुबह ही दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यदि समय रहते हस्तक्षेप होता, तो यह जानलेवा टकराव टल सकता था।

पुलिस ने 12 आरोपियों पर हत्या व बलवा का केस दर्ज किया

घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि,

“घटना में 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष का कारण: लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से हमला, एक की मौत, 17 घायल

Shivpuri, MP

हमले में कुल्हाड़ी से सिर पर वार, मौके पर ही मौत

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे इंद्रपाल यादव अपने पिता बृगभान सिंह यादव और अन्य परिजनों के साथ बाइक से लौट रहे थे। जब वे महेश सेन के घर के सामने से गुजर रहे थे, तब पुराने जमीन विवाद को लेकर महेश सेन और नीलम यादव ने उन पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में बृगभान सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों पक्षों में लाठी, फरसा और कुल्हाड़ी से जमकर मारपीट

घटना के बाद दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडों, फरसों और कुल्हाड़ियों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। संघर्ष में एक पक्ष के 7 और दूसरे पक्ष के 10 लोग घायल हुए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए खनियाधाना अस्पताल ले जाया गया, जहां से 6 की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया।

थाने के बाहर शव रखकर चक्काजाम, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मृतक बृगभान सिंह यादव के परिजनों ने शव को थाने के बाहर रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोप लगाया कि गुरुवार को हुई कहासुनी की शिकायत शुक्रवार सुबह ही दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यदि समय रहते हस्तक्षेप होता, तो यह जानलेवा टकराव टल सकता था।

पुलिस ने 12 आरोपियों पर हत्या व बलवा का केस दर्ज किया

घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि,

“घटना में 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/land-dispute-in-shivpuri-caused-bloody-conflict-due-to-bloody/article-25807

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.