चुटकियों में सुलझेगा जमीन विवाद, शिवराज का वादा, लोगों को मिलेगा डिजिटल

Raisen, MP

केंद्र सरकार ने लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याओं का हल निकाल लिया है. रायसेन में केंद्रीय मंत्री शिवराज ने नक्शा सर्वे अभियान लॉन्च किया.

अब लोगों को उनके प्लॉट, मकान और भूमि का डिजिटल सर्वे कर उन्हें अर्बन प्रॉपर्टी कार्ड मिलेगा. इसके लिए मध्य प्रदेश के 10 नगरों सहित 150 नगरों में नक्शा अभियान शुरू किया गया है. केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रायसेन से नक्शा सिटी सर्वे प्रोग्राम को शुरू किया है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि "डिजिटल सर्वे के बाद जमीन संबंधी विवाद खत्म होंगे और सरकार के पास जमीन संबंधी पुख्ता रिकॉर्ड होगा.

जमीन संबंधी विवाद होंगे खत्म

नेशनल जियो स्पेशियल नॉलेज बेस्ड लैंड सर्वे का अर्बन हैबिटेशन यानी नक्शा कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम रायसेन जिले में हुआ. कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, स्थानीय विधायक प्रभुराम चौधरी, सुरेन्द्र पटवा मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि "नक्शा न होने से ही कई बार जमीन संबंधी विवाद होते हैं. नक्शे न होने से ही किसी की जमीन किसी के नाम हो जाती थी. नक्शा कार्यक्रम के बाद लोगों के पास डिजिटली नक्शा मौजूद होगा. इसके लिए यह कार्यक्रम आज लांच किया गया है.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वॉटर शेड का कार्यक्रम भी शुरू किया गया है. इसमें सभी लोग से जुड़ें. इसका कार्यक्रम देश भर में आज से शुरू किया गया है. उधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट करने जा रही है. मध्य प्रदेश में कपास का सबसे ज्यादा उत्पादन हो रहा है, इसलिए उससे धागा और कपड़ा यहीं बनना चाहिए. सरकार यह कोशिश कर रही है.

      मध्य प्रदेश के 10 नगर में शुरू हुआ प्रोजेक्ट

      नक्शा कार्यक्रम देश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 152 नगरों से शुरू हुआ है. इन 152 नगरों में मध्य प्रदेश के 9 जिलों के 10 नगर शामिल हैं. इनमें शाहगंज, छनेरा, अलीराजपुर, देपालपुर, धार कोठी, मेघनगर, माखन नगर, विदिशा, सांची और उन्हेल शामिल है. इस पायलट प्रोजेक्ट से भूमी से जुड़ी जानकारी बेहद सटीक मिलेगी. इसके अलावा भूमि प्रबंधन में पारदर्शिता लाने के लिए इस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है. यह एक साल तक चलेगा.

      भूमि मालिकों को मिलेगा अर्बन प्रॉपटी कार्ड

      इस प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 10 नगरों सहित देश के 152 नगरों का ड्रोन की मदद से सर्वेक्षण होगा और डिजिटल मैपिंग कर भूमि अधिकार अभिलेख का डिजिटलीकरण किया जाएगा. इस पायलेट प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा किया जाएगा.

      पहला चरण

      पहले चरण में एरियल सर्वे होगा. इसमें शहरी आवासीय आबादी की हाई रेज्युलूशन इमेज ली जाएगी और डिजिटल मानचित्र बनाया जाएगा. इसके बाद थ्री डी मॉडल तैयार होगा. इससे सतह से जमीन की ऊंचाई को आसानी से मापा जा सकेगा.

      दूसरा चरण

      दूसरे चरण में एरियल सर्वे के डाटा को फील्ड सर्वे से वैरीफाइ किया जाएगा.

      तीसरा चरण

      तीसरे चरण में दावा-आपत्तियों को बुलाया जाएगा. प्रक्रिया पूरी होने के बाद डाटा नक्शा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और संपत्ति मालिकों को भूमि अभिलेखों की तमाम जानकारी के साथ अर्बन प्रॉपर्टी कार्ड मिलेगा.

      यह होगा फायदा

      भूमि का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से शहरी क्षेत्र की संपत्तियों का सटीकता से सीमांकन हो सकेगा. इससे संपत्ति के स्वामित्व की जानकारी रजिस्टर्ड होगी और भूमि से जुड़े रिकॉर्ड डिजिटली उपलब्ध होंगे. भूमि के डिजीटालाइजेशन के साथ आम व्यक्ति एक क्लिक पर अपनी संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन एक क्लिक पर निकाल सकेंगे. भूमि के डिजिटालाइजेशन से नगरीय क्षेत्रों में विकास संबंधी कामों में आसानी होगी. नगरीय क्षेत्रों में प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन में सुधार होगा और इससे नगरीय निकायों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. संपत्ति की खरीद-बिक्री और लोन की प्रक्रिया आसान होगी.

      -----------------

      हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
      🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
      🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
      🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
      🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

      📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
      👉 आज ही जुड़िए

      www.dainikjagranmpcg.com
      18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

      चुटकियों में सुलझेगा जमीन विवाद, शिवराज का वादा, लोगों को मिलेगा डिजिटल

      Raisen, MP

      अब लोगों को उनके प्लॉट, मकान और भूमि का डिजिटल सर्वे कर उन्हें अर्बन प्रॉपर्टी कार्ड मिलेगा. इसके लिए मध्य प्रदेश के 10 नगरों सहित 150 नगरों में नक्शा अभियान शुरू किया गया है. केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रायसेन से नक्शा सिटी सर्वे प्रोग्राम को शुरू किया है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि "डिजिटल सर्वे के बाद जमीन संबंधी विवाद खत्म होंगे और सरकार के पास जमीन संबंधी पुख्ता रिकॉर्ड होगा.

      जमीन संबंधी विवाद होंगे खत्म

      नेशनल जियो स्पेशियल नॉलेज बेस्ड लैंड सर्वे का अर्बन हैबिटेशन यानी नक्शा कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम रायसेन जिले में हुआ. कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, स्थानीय विधायक प्रभुराम चौधरी, सुरेन्द्र पटवा मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि "नक्शा न होने से ही कई बार जमीन संबंधी विवाद होते हैं. नक्शे न होने से ही किसी की जमीन किसी के नाम हो जाती थी. नक्शा कार्यक्रम के बाद लोगों के पास डिजिटली नक्शा मौजूद होगा. इसके लिए यह कार्यक्रम आज लांच किया गया है.

        मुख्यमंत्री ने कहा कि वॉटर शेड का कार्यक्रम भी शुरू किया गया है. इसमें सभी लोग से जुड़ें. इसका कार्यक्रम देश भर में आज से शुरू किया गया है. उधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट करने जा रही है. मध्य प्रदेश में कपास का सबसे ज्यादा उत्पादन हो रहा है, इसलिए उससे धागा और कपड़ा यहीं बनना चाहिए. सरकार यह कोशिश कर रही है.

          मध्य प्रदेश के 10 नगर में शुरू हुआ प्रोजेक्ट

          नक्शा कार्यक्रम देश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 152 नगरों से शुरू हुआ है. इन 152 नगरों में मध्य प्रदेश के 9 जिलों के 10 नगर शामिल हैं. इनमें शाहगंज, छनेरा, अलीराजपुर, देपालपुर, धार कोठी, मेघनगर, माखन नगर, विदिशा, सांची और उन्हेल शामिल है. इस पायलट प्रोजेक्ट से भूमी से जुड़ी जानकारी बेहद सटीक मिलेगी. इसके अलावा भूमि प्रबंधन में पारदर्शिता लाने के लिए इस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है. यह एक साल तक चलेगा.

          भूमि मालिकों को मिलेगा अर्बन प्रॉपटी कार्ड

          इस प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 10 नगरों सहित देश के 152 नगरों का ड्रोन की मदद से सर्वेक्षण होगा और डिजिटल मैपिंग कर भूमि अधिकार अभिलेख का डिजिटलीकरण किया जाएगा. इस पायलेट प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा किया जाएगा.

          पहला चरण

          पहले चरण में एरियल सर्वे होगा. इसमें शहरी आवासीय आबादी की हाई रेज्युलूशन इमेज ली जाएगी और डिजिटल मानचित्र बनाया जाएगा. इसके बाद थ्री डी मॉडल तैयार होगा. इससे सतह से जमीन की ऊंचाई को आसानी से मापा जा सकेगा.

          दूसरा चरण

          दूसरे चरण में एरियल सर्वे के डाटा को फील्ड सर्वे से वैरीफाइ किया जाएगा.

          तीसरा चरण

          तीसरे चरण में दावा-आपत्तियों को बुलाया जाएगा. प्रक्रिया पूरी होने के बाद डाटा नक्शा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और संपत्ति मालिकों को भूमि अभिलेखों की तमाम जानकारी के साथ अर्बन प्रॉपर्टी कार्ड मिलेगा.

          यह होगा फायदा

          भूमि का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से शहरी क्षेत्र की संपत्तियों का सटीकता से सीमांकन हो सकेगा. इससे संपत्ति के स्वामित्व की जानकारी रजिस्टर्ड होगी और भूमि से जुड़े रिकॉर्ड डिजिटली उपलब्ध होंगे. भूमि के डिजीटालाइजेशन के साथ आम व्यक्ति एक क्लिक पर अपनी संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन एक क्लिक पर निकाल सकेंगे. भूमि के डिजिटालाइजेशन से नगरीय क्षेत्रों में विकास संबंधी कामों में आसानी होगी. नगरीय क्षेत्रों में प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन में सुधार होगा और इससे नगरीय निकायों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. संपत्ति की खरीद-बिक्री और लोन की प्रक्रिया आसान होगी.

          https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/land-dispute-will-be-resolved-in-jokes-people-will-get/article-10684

          खबरें और भी हैं

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          टाप न्यूज

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
          देश विदेश 
          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
          देश विदेश 
          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          बिजनेस

          ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
          एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
          पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
          शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
          BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
          शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
          Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.