छतरपुर में मकान मालकिन की हत्या, किराएदार फरार; बेटी भी गंभीर रूप से घायल

Chhindwara, MP

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। किराए पर रहने वाले युवक ने अपनी मकान मालकिन पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

 हमले के दौरान महिला की बेटी ने मां को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी वार किया। फिलहाल बेटी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है, जबकि आरोपी फरार है।

लोन विवाद बना हत्या की वजह

घटना छतरपुर शहर की विश्वनाथ कॉलोनी में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। मृतका शरमन पाठक (35) किराएदार महेश राय से लोन के पैसों को लेकर दबाव बना रही थी। जानकारी के मुताबिक, महेश की बेटी की किडनी खराब थी और इलाज के लिए उसने सनाटा कंपनी से लोन लिया था। इस लोन में शरमन गवाह बनी थीं। कंपनी से लगातार दबाव पड़ने पर उन्होंने महेश से पैसे लौटाने की बात कही, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

CCTV में कैद हुआ आरोपी

हत्या के बाद आरोपी महेश राय मौके से फरार हो गया। उसकी गतिविधियां पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसमें वह भागते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बेटी की हालत नाजुक

हमले में शरमन पाठक की बेटी प्रियंका गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रियंका भोपाल से रक्षाबंधन मनाने छतरपुर आई थी। मां पर हमला होते देख उसने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन महेश ने उस पर भी वार किया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस का बयान

सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि महिला की हत्या और उसकी बेटी पर हमले के मामले में आरोपी की पहचान हो चुकी है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर में मकान मालकिन की हत्या, किराएदार फरार; बेटी भी गंभीर रूप से घायल

Chhindwara, MP

 हमले के दौरान महिला की बेटी ने मां को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी वार किया। फिलहाल बेटी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है, जबकि आरोपी फरार है।

लोन विवाद बना हत्या की वजह

घटना छतरपुर शहर की विश्वनाथ कॉलोनी में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। मृतका शरमन पाठक (35) किराएदार महेश राय से लोन के पैसों को लेकर दबाव बना रही थी। जानकारी के मुताबिक, महेश की बेटी की किडनी खराब थी और इलाज के लिए उसने सनाटा कंपनी से लोन लिया था। इस लोन में शरमन गवाह बनी थीं। कंपनी से लगातार दबाव पड़ने पर उन्होंने महेश से पैसे लौटाने की बात कही, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

CCTV में कैद हुआ आरोपी

हत्या के बाद आरोपी महेश राय मौके से फरार हो गया। उसकी गतिविधियां पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसमें वह भागते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बेटी की हालत नाजुक

हमले में शरमन पाठक की बेटी प्रियंका गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रियंका भोपाल से रक्षाबंधन मनाने छतरपुर आई थी। मां पर हमला होते देख उसने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन महेश ने उस पर भी वार किया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस का बयान

सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि महिला की हत्या और उसकी बेटी पर हमले के मामले में आरोपी की पहचान हो चुकी है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/landlady-killed-in-chhatarpur-tenant-absconding-daughter-also-seriously-injured/article-31153

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.