ग्वालियर में कबाड़ चोरी के प्रयास में बड़ा हादसा, पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल

Gwalior, MP

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) की पुरानी बिल्डिंग में कबाड़ चोरी की नीयत से घुसे एक पिता-पुत्र ने सुरक्षाकर्मियों से बचने के चक्कर में बिल्डिंग से छलांग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

घटना बुधवार देर रात की है जब विशाल जाटव (55) अपने बेटे सतेंद्र जाटव और दो अन्य साथियों के साथ अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में घुसा था। वहां कबाड़—जैसे पुराने पंखे, बेड और अन्य उपकरण—रखे थे, जिनकी सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात रहते हैं।

रात करीब 2 बजे सुरक्षा गार्डों ने बिल्डिंग के अंदर हलचल महसूस की और तत्काल अस्पताल प्रबंधन को सूचित किया। सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्हें चारों ओर से घेर लिया, तो आरोपी ऊपर की मंजिल पर भागे और छत की ओर जाने का प्रयास किया। रास्ता बंद होने के कारण विशाल और सतेंद्र ने पीछे की ओर स्थित वर्कशॉप (ब्लड बैंक) की दिशा में छलांग लगा दी।

गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें फौरन ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई, जबकि सतेंद्र को परिजन बिना अनुमति के दूसरे अस्पताल ले गए।

विशाल के छोटे बेटे अनुराग ने बताया कि उसे घटना की जानकारी एक परिचित से मिली। अनुराग ने यह भी कहा कि उसके पिता कब और कैसे वहां पहुंचे, यह उसे नहीं पता। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।

कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। यह स्पष्ट है कि आरोपी चोरी की नीयत से बिल्डिंग में घुसे थे और सुरक्षाकर्मियों से बचने की कोशिश में यह हादसा हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में कबाड़ चोरी के प्रयास में बड़ा हादसा, पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल

Gwalior, MP

घटना बुधवार देर रात की है जब विशाल जाटव (55) अपने बेटे सतेंद्र जाटव और दो अन्य साथियों के साथ अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में घुसा था। वहां कबाड़—जैसे पुराने पंखे, बेड और अन्य उपकरण—रखे थे, जिनकी सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात रहते हैं।

रात करीब 2 बजे सुरक्षा गार्डों ने बिल्डिंग के अंदर हलचल महसूस की और तत्काल अस्पताल प्रबंधन को सूचित किया। सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्हें चारों ओर से घेर लिया, तो आरोपी ऊपर की मंजिल पर भागे और छत की ओर जाने का प्रयास किया। रास्ता बंद होने के कारण विशाल और सतेंद्र ने पीछे की ओर स्थित वर्कशॉप (ब्लड बैंक) की दिशा में छलांग लगा दी।

गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें फौरन ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई, जबकि सतेंद्र को परिजन बिना अनुमति के दूसरे अस्पताल ले गए।

विशाल के छोटे बेटे अनुराग ने बताया कि उसे घटना की जानकारी एक परिचित से मिली। अनुराग ने यह भी कहा कि उसके पिता कब और कैसे वहां पहुंचे, यह उसे नहीं पता। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।

कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। यह स्पष्ट है कि आरोपी चोरी की नीयत से बिल्डिंग में घुसे थे और सुरक्षाकर्मियों से बचने की कोशिश में यह हादसा हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/large-accident-in-gwalior-in-attempt-to-steal-junk-fathers/article-30071

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.