पीथमपुर में बड़ा हादसा: पुणे जा रही बस में आग, 8 यात्री घायल

Pithampur, MP

इंदौर से पुणे जा रही एक यात्री बस रविवार रात पीथमपुर के पास भीषण हादसे का शिकार हो गई। आगरा-मुंबई हाईवे पर चलती बस एक खड़े कंटेनर से टकरा गई, जिसके बाद बस में अचानक आग लग गई।

हादसे में ड्राइवर सहित 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना रात करीब 8:15 बजे टीही गांव के पास हुई। बस शाम 7 बजे इंदौर से पुणे के लिए रवाना हुई थी और उसमें करीब 30 यात्री सवार थे। सौभाग्यवश, अधिकतर यात्री समय रहते बस से बाहर निकल गए, जिससे जनहानि टल गई।

हादसे की वजह बना कंटेनर से उठता धुआं

बस कंडक्टर जीतू राठौड़ के अनुसार, हाईवे पर खड़े एक कंटेनर से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे सामने कुछ नजर नहीं आया और ड्राइवर को इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। इसी दौरान बस कंटेनर से पीछे से टकरा गई, और कुछ ही सेकंड में केबिन से धुआं निकलने लगा।

आग ने कुछ ही मिनटों में बस को निगला

टक्कर के कुछ ही पलों बाद बस के अगले हिस्से में आग लग गई, जो धीरे-धीरे पूरी बस में फैल गई। आग इतनी तेज थी कि लपटें हाईवे से गुजरते वाहनों से भी दिखाई दे रही थीं। अफरा-तफरी में यात्री बस से बाहर निकले, लेकिन ड्राइवर बस के भीतर फंस गया। स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकाला।

दमकल की एक घंटे की मशक्कत

घटना की सूचना मिलते ही इंदौर और पीथमपुर से दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने तत्काल यातायात डायवर्ट कर रास्ता साफ कराया।

दो घायलों की हालत गंभीर

इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला और बस ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पीथमपुर में बड़ा हादसा: पुणे जा रही बस में आग, 8 यात्री घायल

Pithampur, MP

हादसे में ड्राइवर सहित 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना रात करीब 8:15 बजे टीही गांव के पास हुई। बस शाम 7 बजे इंदौर से पुणे के लिए रवाना हुई थी और उसमें करीब 30 यात्री सवार थे। सौभाग्यवश, अधिकतर यात्री समय रहते बस से बाहर निकल गए, जिससे जनहानि टल गई।

हादसे की वजह बना कंटेनर से उठता धुआं

बस कंडक्टर जीतू राठौड़ के अनुसार, हाईवे पर खड़े एक कंटेनर से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे सामने कुछ नजर नहीं आया और ड्राइवर को इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। इसी दौरान बस कंटेनर से पीछे से टकरा गई, और कुछ ही सेकंड में केबिन से धुआं निकलने लगा।

आग ने कुछ ही मिनटों में बस को निगला

टक्कर के कुछ ही पलों बाद बस के अगले हिस्से में आग लग गई, जो धीरे-धीरे पूरी बस में फैल गई। आग इतनी तेज थी कि लपटें हाईवे से गुजरते वाहनों से भी दिखाई दे रही थीं। अफरा-तफरी में यात्री बस से बाहर निकले, लेकिन ड्राइवर बस के भीतर फंस गया। स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकाला।

दमकल की एक घंटे की मशक्कत

घटना की सूचना मिलते ही इंदौर और पीथमपुर से दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने तत्काल यातायात डायवर्ट कर रास्ता साफ कराया।

दो घायलों की हालत गंभीर

इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला और बस ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/large-accident-in-pithampur-bus-going-to-pune-8-passengers/article-28249

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.