- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उज्जैन में फर्जी डॉक्टर पर बड़ा आरोप, गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल सील
उज्जैन में फर्जी डॉक्टर पर बड़ा आरोप, गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल सील
Ujjain,M.P
उज्जैन में कथित फर्जी डॉक्टर तैय्यबा शेख के खिलाफ एक बार फिर गंभीर मामला सामने आया है। गुरुवार को डिलीवरी के लिए उनके अस्पताल पहुंची एक गर्भवती महिला का बच्चा मृत पैदा हुआ, जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और झूठ बोलने का आरोप लगाया।
हंगामे के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए डॉ. तैय्यबा के दूसरे अस्पताल आशीर्वाद हॉस्पिटल को भी सील कर दिया।
मामला तब गंभीर हो गया जब डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि गर्भस्थ बच्चे के हाथ-पैर विकसित नहीं हुए हैं, जबकि दूसरे अस्पताल में जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि बच्चा पूरी तरह विकसित था।
कैसे शुरू हुआ विवाद
शुक्रवार शाम चिंतामन क्षेत्र के लखन मालवीय की पत्नी काजल को अचानक दर्द हुआ। परिजन पहले सरकारी अस्पताल जीवाजीगंज पहुंचे, लेकिन वहां आशा कार्यकर्ता ने उन्हें डॉ. तैय्यबा के अस्पताल भेज दिया। पंवासा स्थित आशीर्वाद अस्पताल में डॉक्टर ने कह दिया कि बच्चे के अंग विकसित नहीं हैं और पेट में जहर फैलने की आशंका जताई।
परिजनों ने जबरन छुट्टी लेकर महिला को एसएन कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सामान्य डिलीवरी हुई और मृत शिशु पूरी तरह विकसित पाया गया।
प्रशासनिक कार्रवाई
घटना के बाद परिजनों ने माधव नगर अस्पताल में पहुंचकर सीएमएचओ से शिकायत की और जमकर हंगामा किया। अधीक्षक डॉ. विक्रम रघुवंशी ने बताया कि डॉ. तैय्यबा द्वारा प्रस्तुत BEMS डिग्री मान्य नहीं है और यह फर्जी है। इसी आधार पर उनके अस्पताल को सील कर दिया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी डॉ. तैय्यबा के अस्पताल पर कार्रवाई हो चुकी थी, लेकिन उन्होंने दूसरा अस्पताल खोलकर गर्भवती महिलाओं का इलाज शुरू कर दिया था।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए