खरगोन में अवैध यात्री परिवहन पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.90 लाख जुर्माना वसूला

Khargone, MP

On

खरगोन यातायात पुलिस ने अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते पांच दिनों में सख्त कार्रवाई की है। अभियान के दौरान 436 लोडिंग वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 215 चालकों और 206 पिकअप वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 1 लाख 90 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला है। यह कदम शहर और आस-पास के क्षेत्रों में यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

बिना परमिट, बीमा और फिटनेस वाले वाहन पकड़ाए

यातायात प्रभारी रमेश सोलंकी ने बताया कि शहर के बाहरी इलाकों में पांच से अधिक स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगाए गए थे। जांच के दौरान 5 वाहन बिना परमिट, 3 वाहन बिना बीमा, और 1 वाहन बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के पाया गया। इन मामलों में नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

अवैध यात्री परिवहन पर रहेगी विशेष निगरानी

पुलिस ने लोडिंग वाहनों में अवैध रूप से यात्रियों को ढोने वाले चालकों पर विशेष रूप से निगरानी रखी। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए पांच वाहनों के मामले न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं।

नियमों के पालन की दी चेतावनी, कार्रवाई जारी रहेगी

यातायात विभाग ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की सख्त हिदायत दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By Nitin Trivedi

खरगोन में अवैध यात्री परिवहन पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.90 लाख जुर्माना वसूला

Khargone, MP

इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 1 लाख 90 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला है। यह कदम शहर और आस-पास के क्षेत्रों में यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

बिना परमिट, बीमा और फिटनेस वाले वाहन पकड़ाए

यातायात प्रभारी रमेश सोलंकी ने बताया कि शहर के बाहरी इलाकों में पांच से अधिक स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगाए गए थे। जांच के दौरान 5 वाहन बिना परमिट, 3 वाहन बिना बीमा, और 1 वाहन बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के पाया गया। इन मामलों में नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

अवैध यात्री परिवहन पर रहेगी विशेष निगरानी

पुलिस ने लोडिंग वाहनों में अवैध रूप से यात्रियों को ढोने वाले चालकों पर विशेष रूप से निगरानी रखी। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए पांच वाहनों के मामले न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं।

नियमों के पालन की दी चेतावनी, कार्रवाई जारी रहेगी

यातायात विभाग ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की सख्त हिदायत दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/large-action-of-traffic-police-on-illegal-passenger-transport-in/article-22849

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.