- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मोहन भागवत सहित संघ के बड़े पदाधिकारी 5 दिन भोपाल में, होने वाला है बड़ा बदलाव
मोहन भागवत सहित संघ के बड़े पदाधिकारी 5 दिन भोपाल में, होने वाला है बड़ा बदलाव
BHOPAL, MP
3 मार्च से भोपाल में विद्या भारती का प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा. जो 8 मार्च तक चलेगा. जिसमें मोहन भागवत सहित 700 कार्यकर्ता शामिल होंगे.
देश में नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों के सिलेबस में हो रहे बदलाव के पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुशांगिक संगठन विद्या भारती का प्रशिक्षण शिविर सोमवार से भोपाल में होने जा रहा है. प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल सहित सुरेश सोनी जैसे तमाम प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. इन पदाधिकारियों की मौजूदगी में देश भर से आने वाले 700 से ज्यादा पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस प्रशिक्षण वर्ग को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसका आयोजन 10 साल बाद होने जा रहा है.
3 से 8 मार्च तक होगा आयोजन
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान का पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग 3 मार्च से भोपाल के सरस्वती विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय शारदा विहार में होने जा रहा है. अभ्यास वर्ग 8 मार्च तक चलेगा. इसमें शामिल होने के लिए सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत 3 मार्च की शाम लखनऊ से भोपाल पहुंचेंगे. वे चार मार्च को भोपाल में वर्ग में रहेंगे और 5 मार्च को दिल्ली रवाना हो जाएंगे. वर्ग के समापन में 8 मार्च को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान शामिल होंगे. वर्ग में विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण राव, महामंत्री अवनीश भटनागर, संगठन मंत्री यतींद्र शर्मा और श्रीराम अरावकर भी शामिल होंगे.

यह होगा प्रशिक्षण वर्ग में
अभ्यास वर्ग में समाज में आ रहे परिवर्तन और समाज में विभिन्न मुद्दों को लेकर आ रही नई चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी. अभ्यास वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक दक्षता और नेतृत्व कौशल को बेहतर बनाने का है. वर्ग में इन्हें अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाने के तरीके बताए जाएंगे. इसके अलावा नई शिक्षा नीति 2020 के स्कूलों में लागू होने से स्कूलों में शिक्षा में बदलाव की उम्मीद है. नई शिक्षा नीति को लेकर भी प्रशिक्षण वर्ग में चर्चा की जाएगी.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए