भोपाल में बिजली कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन: संविदा नियमितीकरण समेत 9 मांगों को लेकर सरकार से नाराजगी

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित नीलम पार्क में शनिवार को बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

 यह धरना यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लाई एंड इंजीनियर्स के बैनर तले हो रहा है, जिसमें संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण सहित 9 प्रमुख मांगों को लेकर सरकार की अनदेखी पर नाराजगी जताई है।

5 हजार संविदा कर्मियों का भविष्य अधर में

फोरम के अध्यक्ष वी.के.एस. परिहार ने बताया कि बिजली कंपनियों में 5 हजार से अधिक संविदा कर्मचारी वर्षों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक नियमित नहीं किया गया है। हाल ही में शासन द्वारा पास किए गए नए संगठन ढांचे में 50 हजार पद सृजित किए गए हैं। फोरम की मांग है कि पहले इन अनुभवी संविदा कर्मचारियों को इन पदों पर समायोजित किया जाए।

आउटसोर्स कर्मियों को 50% आरक्षण देने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बिजली विभाग में पहले से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को 50% आरक्षण मिलना चाहिए। इसके अलावा स्थानांतरण नीति, संविदा नीति 2023 में इंक्रीमेंट और डीए, और राष्ट्रीय अवकाशों में दोहरी मजदूरी जैसी मांगें भी उठाई गईं।

बार-बार आग्रह के बाद भी सरकार का कोई जवाब नहीं

फोरम ने कहा कि पिछले एक वर्ष से बार-बार शासन को ज्ञापन और मांगपत्र सौंपे गए, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। यदि अक्टूबर तक कोई निर्णय नहीं हुआ, तो फोरम बड़े राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दे चुका है।

वेतन विसंगति और प्रमोशन जैसे मुद्दे भी शामिल

प्रदर्शन में शामिल एक प्रवक्ता ने बताया कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में परीक्षण सहायक के वेतन में भारी विसंगति है, जिसे दूर किया जाना चाहिए। साथ ही, संविदा कर्मियों को भी नियमित कर्मचारियों की तरह 9, 18, 35 वर्ष की सेवा पर उच्च वेतनमान और प्रमोशन दिया जाना चाहिए।

क्यों चिंतित हैं संविदा कर्मचारी?

प्रवक्ता के अनुसार, बिजली विभाग में नियुक्त अधिकांश संविदा कर्मचारी लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेरिट के आधार पर चयनित हुए हैं, लेकिन नियमितीकरण न होने के कारण वे भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में 100 से अधिक संविदा कर्मचारी विभाग छोड़ चुके हैं। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में बिजली कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन: संविदा नियमितीकरण समेत 9 मांगों को लेकर सरकार से नाराजगी

Bhopal, MP

 यह धरना यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लाई एंड इंजीनियर्स के बैनर तले हो रहा है, जिसमें संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण सहित 9 प्रमुख मांगों को लेकर सरकार की अनदेखी पर नाराजगी जताई है।

5 हजार संविदा कर्मियों का भविष्य अधर में

फोरम के अध्यक्ष वी.के.एस. परिहार ने बताया कि बिजली कंपनियों में 5 हजार से अधिक संविदा कर्मचारी वर्षों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक नियमित नहीं किया गया है। हाल ही में शासन द्वारा पास किए गए नए संगठन ढांचे में 50 हजार पद सृजित किए गए हैं। फोरम की मांग है कि पहले इन अनुभवी संविदा कर्मचारियों को इन पदों पर समायोजित किया जाए।

आउटसोर्स कर्मियों को 50% आरक्षण देने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बिजली विभाग में पहले से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को 50% आरक्षण मिलना चाहिए। इसके अलावा स्थानांतरण नीति, संविदा नीति 2023 में इंक्रीमेंट और डीए, और राष्ट्रीय अवकाशों में दोहरी मजदूरी जैसी मांगें भी उठाई गईं।

बार-बार आग्रह के बाद भी सरकार का कोई जवाब नहीं

फोरम ने कहा कि पिछले एक वर्ष से बार-बार शासन को ज्ञापन और मांगपत्र सौंपे गए, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। यदि अक्टूबर तक कोई निर्णय नहीं हुआ, तो फोरम बड़े राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दे चुका है।

वेतन विसंगति और प्रमोशन जैसे मुद्दे भी शामिल

प्रदर्शन में शामिल एक प्रवक्ता ने बताया कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में परीक्षण सहायक के वेतन में भारी विसंगति है, जिसे दूर किया जाना चाहिए। साथ ही, संविदा कर्मियों को भी नियमित कर्मचारियों की तरह 9, 18, 35 वर्ष की सेवा पर उच्च वेतनमान और प्रमोशन दिया जाना चाहिए।

क्यों चिंतित हैं संविदा कर्मचारी?

प्रवक्ता के अनुसार, बिजली विभाग में नियुक्त अधिकांश संविदा कर्मचारी लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेरिट के आधार पर चयनित हुए हैं, लेकिन नियमितीकरण न होने के कारण वे भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में 100 से अधिक संविदा कर्मचारी विभाग छोड़ चुके हैं। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/large-demonstration-of-electricity-employees-in-bhopal-resentment-from-the/article-27511

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.