बड़वानी में सिकल सेल पर बड़ा कार्यक्रम, सिंहस्थ तैयारियों को मिली रफ्तार...सीएम डॉ. मोहन का आज दौरा

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में आज 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ग्राम पंचायत तलून स्थित खेल स्टेडियम में होगा, जिसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित अन्य मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर “सिकल सेल मित्र अभियान” की शुरुआत की जाएगी, जो एनसीसी निदेशालय (मप्र-छत्तीसगढ़) के सहयोग से संचालित होगा। यह अभियान युवाओं और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के बीच जागरूकता और सहयोग का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में उन ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में सिकल सेल की 100% स्क्रीनिंग पूर्ण कर ली है।

सिकल सेल के प्रति व्यापक जनजागरूकता

  • जेनेटिक काउंसलिंग जागरूकता वीडियो का विमोचन

  • गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष दिशा-निर्देश और मॉड्यूल का शुभारंभ

  • सिकल सेल प्रभावित 33 जिलों में परामर्श शिविर आयोजित होंगे

  • गांव से जिला अस्पताल तक होगी स्क्रीनिंग और इलाज की व्यवस्था

सिंहस्थ-2028: उज्जैन में 25 कार्यों को मिली मंजूरी

उज्जैन सिंहस्थ सुपरविजन कमेटी की बैठक में आज उज्जैन जिले के 25 कार्यों को हरी झंडी दी गई। इनमें मेला क्षेत्र और घाटों के विकास, रामघाट के उन्नयन और सड़कों के अपग्रेडेशन जैसे काम शामिल हैं।

  • उज्जैन में 9 किमी तक अपग्रेडेशन होगा

  • रीगल टॉकीज़ रीडेवलपमेंट प्लान को भी मंजूरी

  • अन्य जिलों के मिलाकर कुल 40 से अधिक कार्य स्वीकृत किए गए हैं

सीएम डॉ. मोहन यादव का आज बड़वानी-खरगोन दौरा

  • सुबह 11 बजे: ग्राम तलुन (बड़वानी) में सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में शामिल

  • दोपहर 1:15 बजे: तलुन से बेड़िया (खरगोन) रवाना

  • 1:50 बजे: बेड़िया मंडी में अम्बा रोडिया माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना का लोकार्पण

  • अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

  • शाम 4:55 बजे: भोपाल वापसी

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बड़वानी में सिकल सेल पर बड़ा कार्यक्रम, सिंहस्थ तैयारियों को मिली रफ्तार...सीएम डॉ. मोहन का आज दौरा

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में आज 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ग्राम पंचायत तलून स्थित खेल स्टेडियम में होगा, जिसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित अन्य मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर “सिकल सेल मित्र अभियान” की शुरुआत की जाएगी, जो एनसीसी निदेशालय (मप्र-छत्तीसगढ़) के सहयोग से संचालित होगा। यह अभियान युवाओं और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के बीच जागरूकता और सहयोग का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में उन ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में सिकल सेल की 100% स्क्रीनिंग पूर्ण कर ली है।

सिकल सेल के प्रति व्यापक जनजागरूकता

  • जेनेटिक काउंसलिंग जागरूकता वीडियो का विमोचन

  • गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष दिशा-निर्देश और मॉड्यूल का शुभारंभ

  • सिकल सेल प्रभावित 33 जिलों में परामर्श शिविर आयोजित होंगे

  • गांव से जिला अस्पताल तक होगी स्क्रीनिंग और इलाज की व्यवस्था

सिंहस्थ-2028: उज्जैन में 25 कार्यों को मिली मंजूरी

उज्जैन सिंहस्थ सुपरविजन कमेटी की बैठक में आज उज्जैन जिले के 25 कार्यों को हरी झंडी दी गई। इनमें मेला क्षेत्र और घाटों के विकास, रामघाट के उन्नयन और सड़कों के अपग्रेडेशन जैसे काम शामिल हैं।

  • उज्जैन में 9 किमी तक अपग्रेडेशन होगा

  • रीगल टॉकीज़ रीडेवलपमेंट प्लान को भी मंजूरी

  • अन्य जिलों के मिलाकर कुल 40 से अधिक कार्य स्वीकृत किए गए हैं

सीएम डॉ. मोहन यादव का आज बड़वानी-खरगोन दौरा

  • सुबह 11 बजे: ग्राम तलुन (बड़वानी) में सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में शामिल

  • दोपहर 1:15 बजे: तलुन से बेड़िया (खरगोन) रवाना

  • 1:50 बजे: बेड़िया मंडी में अम्बा रोडिया माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना का लोकार्पण

  • अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

  • शाम 4:55 बजे: भोपाल वापसी

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/large-program-simhastha-preparations-on-sickle-cell-in-barwani/article-24771

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.