भिंड में बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली से आ रही यात्री बस खाई में गिरी

Bhind, MP

On

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दिल्ली से आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में 24 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा नेशनल हाइवे 719 पर फूप थाना क्षेत्र के बरही इलाके में उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी बस भिंड की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस चालक को झपकी आने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बस गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के समय अधिकांश यात्री नींद में थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चीख-पुकार से गूंज उठा इलाका

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री किसी तरह खिड़कियों से बाहर निकले, जबकि कई लोग बस में फंसे रह गए। सड़क से गुजर रहे राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। कुछ ही देर में पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को भिंड जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

70 से ज्यादा यात्री थे बस में सवार

बस में सवार यात्रियों के मुताबिक यात्रा के दौरान ड्राइवर बार-बार झपकी ले रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य के दौरान यात्रियों की सूची भी जांची गई, जिसमें कई नामों की पुष्टि हुई है।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराई जा रही है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By Nitin Trivedi

भिंड में बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली से आ रही यात्री बस खाई में गिरी

Bhind, MP

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा नेशनल हाइवे 719 पर फूप थाना क्षेत्र के बरही इलाके में उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी बस भिंड की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस चालक को झपकी आने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बस गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के समय अधिकांश यात्री नींद में थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चीख-पुकार से गूंज उठा इलाका

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री किसी तरह खिड़कियों से बाहर निकले, जबकि कई लोग बस में फंसे रह गए। सड़क से गुजर रहे राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। कुछ ही देर में पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को भिंड जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

70 से ज्यादा यात्री थे बस में सवार

बस में सवार यात्रियों के मुताबिक यात्रा के दौरान ड्राइवर बार-बार झपकी ले रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य के दौरान यात्रियों की सूची भी जांची गई, जिसमें कई नामों की पुष्टि हुई है।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/large-road-accident-in-bhind-falls-in-a-passenger-bus/article-22036

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.