- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MPPSC की परीक्षाओं में बड़ा घोटाला... पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, जांच
MPPSC की परीक्षाओं में बड़ा घोटाला... पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, जांच की मांग
JAGRAN DESK
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सिंह ने मुख्य परीक्षा में टॉप करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में कम अंक देने और राजनेताओं व अफसरों के बच्चों को अधिक अंक देने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि आयोग द्वारा इंटरव्यू में मनमाने तरीके से नंबर दिए जा रहे हैं, जिससे प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
दिग्विजय सिंह ने कहा है कि आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा में टॉप करने वाले अभ्यर्थियों को इंटव्यू में कम अंक दिए जा रहे हैं, जबकि राजनेताओं और अफसरों के बच्चों और परिचितों को अधिक अंक देकर उच्च पदों पर नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह घोटाला न केवल प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है, बल्कि यह मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठा को भी धूमिल कर रहा है।
सीएम मोहन यादव से की यह मांग
दिग्विजय सिंह ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यरत न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग गठित किया जाए। उन्होंने कहा है कि यदि जांच में गड़बड़ी पाई जाती है, तो परीक्षा को निरस्त कर पुनः आयोजित किया जाना चाहिए। इस मामले में दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से हस्तक्षेप करने और इस मामले की जांच कराने की मांग की है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए