एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर: 15-16 जून को भारी बारिश का अलर्ट, आज 12 जिलों में लू का कहर जारी

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में जून की भीषण गर्मी अपने चरम पर है, लेकिन अब राहत की उम्मीद नजर आ रही है। मौसम विभाग ने 15 और 16 जून को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही, मानसून की दस्तक भी इन्हीं दो दिनों में होने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, इससे पहले गर्म हवाओं का प्रकोप अभी थमा नहीं है। शुक्रवार 14 जून को ग्वालियर, उज्जैन, सागर और चंबल संभाग समेत 12 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून 15 जून तक एमपी में करेगा प्रवेश

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून इस बार सामान्य समय (15 जून) पर ही मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। अभी तक यह महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में ठहरा हुआ था, लेकिन अब इसकी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले साल मानसून 21 जून को एमपी में पहुंचा था, जबकि इस बार समय पर एंट्री की उम्मीद जताई गई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

15 और 16 जून को पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और खंडवा जैसे दक्षिणी जिलों में 24 घंटे के भीतर 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ आंधी और बौछारों की भी आशंका है।

गुरुवार को 22 शहरों में तापमान 40 डिग्री पार

भीषण गर्मी का आलम यह है कि गुरुवार को प्रदेश के 22 शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

  • खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

  • नौगांव में पारा 45 डिग्री, जबकि ग्वालियर में 44.2 डिग्री रहा।

  • उज्जैन 43.5 डिग्री, इंदौर 41.6 डिग्री, भोपाल 41 डिग्री और जबलपुर में 40.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

14 जून को कई हिस्सों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 14 जून को प्रदेश के आधे से अधिक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना भी जताई है। इससे एक ओर गर्मी से राहत की उम्मीद जगी है, वहीं दूसरी ओर मानसून के आने की पुष्टि भी लगभग तय मानी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर: 15-16 जून को भारी बारिश का अलर्ट, आज 12 जिलों में लू का कहर जारी

BHOPAL, MP

हालांकि, इससे पहले गर्म हवाओं का प्रकोप अभी थमा नहीं है। शुक्रवार 14 जून को ग्वालियर, उज्जैन, सागर और चंबल संभाग समेत 12 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून 15 जून तक एमपी में करेगा प्रवेश

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून इस बार सामान्य समय (15 जून) पर ही मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। अभी तक यह महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में ठहरा हुआ था, लेकिन अब इसकी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले साल मानसून 21 जून को एमपी में पहुंचा था, जबकि इस बार समय पर एंट्री की उम्मीद जताई गई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

15 और 16 जून को पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और खंडवा जैसे दक्षिणी जिलों में 24 घंटे के भीतर 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ आंधी और बौछारों की भी आशंका है।

गुरुवार को 22 शहरों में तापमान 40 डिग्री पार

भीषण गर्मी का आलम यह है कि गुरुवार को प्रदेश के 22 शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

  • खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

  • नौगांव में पारा 45 डिग्री, जबकि ग्वालियर में 44.2 डिग्री रहा।

  • उज्जैन 43.5 डिग्री, इंदौर 41.6 डिग्री, भोपाल 41 डिग्री और जबलपुर में 40.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

14 जून को कई हिस्सों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 14 जून को प्रदेश के आधे से अधिक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना भी जताई है। इससे एक ओर गर्मी से राहत की उम्मीद जगी है, वहीं दूसरी ओर मानसून के आने की पुष्टि भी लगभग तय मानी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/large-weather-alert-on-june-15-16-in-mp/article-24114

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.