Bhopal : शराब दुकानों के लिए लॉटरी का आज आखिरी दिन

BHOPAL, MP

भोपाल में 16 समूहों की कुल 38 शराब दुकानों के नए ठेकों के लिए लॉटरी का आज आखिरी दिन है।

सरकार ने इन दुकानों से 466 करोड़ रेवेन्यू (रिजर्व प्राइस) का टारगेट रखा है, जो मौजूदा वित्तीय वर्ष के ठेकों से 20% ज्यादा है। लॉटरी और नवीनीकरण के बाद शेष दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी।

भोपाल जिले में 35 समूहों की 87 शराब दुकानें हैं। पहले चरण में 19 समूहों की 49 दुकानों का नवीनीकरण हो चुका है। मौजूदा दर से 20% ज्यादा पर नवीनीकरण कराने से 607 करोड़ का राजस्व मिला है। सरकार ने सभी 87 दुकानों से 1 हजार 73 करोड़ राजस्व का लक्ष्य रखा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले की शराब दुकानों के ठेके 894.77 करोड़ में गए थे।

तत्काल बाद खोली जाएगी लॉटरी आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया, नवीनीकरण के बाद शेष 16 समूहों की 38 शराब दुकानों के ठेके के लिए लॉटरी प्रक्रिया होगी। इसके तत्काल बाद लॉटरी खोली जाएगी। शेष दुकानों के लिए शुक्रवार से टेंडर की प्रक्रिया प्रस्तावित है।

शराब दुकानों के लिए यह प्रक्रिया

  • नवीनीकरण और लॉटरी प्रक्रिया में कुल रिजर्व प्राइस में से 80 प्रतिशत के ठेके जाना अनिवार्य है।
  • नवीनीकरण में कुल रिजर्व प्राइस 1073 करोड़ में से 607 करोड़ (56.57 प्रतिशत) के ठेके जा चुके हैं।
  • अब 466 करोड़ के राजस्व (43.43 प्रतिशत) के ठेकों के लिए गुरुवार को लॉटरी होगी। इसमें 251.40 करोड़ के ठेके जाना अनिवार्य है।
  • लॉटरी और नवीनीकरण की प्रक्रिया मिलाकर 858 करोड़ (607+ 251.40) के ठेके हो जाते हैं तो बचे हुए 20 प्रतिशत राजस्व के लिए शेष दुकानों के ठेकों की टेंडर प्रकिया शुक्रवार से शुरू होगी।
  • यदि लॉटरी प्रक्रिया में 251.40 करोड़ की दुकानें नहीं बिकती हैं तो नवीनीकरण और लॉटरी की पूरी प्रक्रिया निरस्त कर दी जाएगी और सभी दुकानों के ठेकों के लिए टेंडर जारी होंगे।
  • मौजूदा वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के 35 समूहों की 87 शराब दुकानों की नीलामी से आबकारी विभाग को 894.77 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था, जबकि सरकार ने इन दुकानों की रिजर्व प्राइस 916.93 करोड़ निर्धारित की थी। जो राजस्व मिला था, वह रिजर्व प्राइस से 2.42 प्रतिशत कम था। हालांकि वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में यह राजस्व 12.22 प्रतिशत ज्यादा था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Feb 2025 By दैनिक जागरण

Bhopal : शराब दुकानों के लिए लॉटरी का आज आखिरी दिन

BHOPAL, MP

सरकार ने इन दुकानों से 466 करोड़ रेवेन्यू (रिजर्व प्राइस) का टारगेट रखा है, जो मौजूदा वित्तीय वर्ष के ठेकों से 20% ज्यादा है। लॉटरी और नवीनीकरण के बाद शेष दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी।

भोपाल जिले में 35 समूहों की 87 शराब दुकानें हैं। पहले चरण में 19 समूहों की 49 दुकानों का नवीनीकरण हो चुका है। मौजूदा दर से 20% ज्यादा पर नवीनीकरण कराने से 607 करोड़ का राजस्व मिला है। सरकार ने सभी 87 दुकानों से 1 हजार 73 करोड़ राजस्व का लक्ष्य रखा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले की शराब दुकानों के ठेके 894.77 करोड़ में गए थे।

तत्काल बाद खोली जाएगी लॉटरी आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया, नवीनीकरण के बाद शेष 16 समूहों की 38 शराब दुकानों के ठेके के लिए लॉटरी प्रक्रिया होगी। इसके तत्काल बाद लॉटरी खोली जाएगी। शेष दुकानों के लिए शुक्रवार से टेंडर की प्रक्रिया प्रस्तावित है।

शराब दुकानों के लिए यह प्रक्रिया

  • नवीनीकरण और लॉटरी प्रक्रिया में कुल रिजर्व प्राइस में से 80 प्रतिशत के ठेके जाना अनिवार्य है।
  • नवीनीकरण में कुल रिजर्व प्राइस 1073 करोड़ में से 607 करोड़ (56.57 प्रतिशत) के ठेके जा चुके हैं।
  • अब 466 करोड़ के राजस्व (43.43 प्रतिशत) के ठेकों के लिए गुरुवार को लॉटरी होगी। इसमें 251.40 करोड़ के ठेके जाना अनिवार्य है।
  • लॉटरी और नवीनीकरण की प्रक्रिया मिलाकर 858 करोड़ (607+ 251.40) के ठेके हो जाते हैं तो बचे हुए 20 प्रतिशत राजस्व के लिए शेष दुकानों के ठेकों की टेंडर प्रकिया शुक्रवार से शुरू होगी।
  • यदि लॉटरी प्रक्रिया में 251.40 करोड़ की दुकानें नहीं बिकती हैं तो नवीनीकरण और लॉटरी की पूरी प्रक्रिया निरस्त कर दी जाएगी और सभी दुकानों के ठेकों के लिए टेंडर जारी होंगे।
  • मौजूदा वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के 35 समूहों की 87 शराब दुकानों की नीलामी से आबकारी विभाग को 894.77 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था, जबकि सरकार ने इन दुकानों की रिजर्व प्राइस 916.93 करोड़ निर्धारित की थी। जो राजस्व मिला था, वह रिजर्व प्राइस से 2.42 प्रतिशत कम था। हालांकि वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में यह राजस्व 12.22 प्रतिशत ज्यादा था।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/last-day-of-lottery-for-bhopal-liquor-shops-today/article-11912

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.