मंदसौर में जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार, युवती ने घर से भागकर की लव मैरिज

Mandsor, MP

मंदसौर में युवती ने गैर समाज के युवक से की लव मैरिज, थाने में घरवालों को अपना मानने से किया इनकार

सीतामऊ तहसील क्षेत्र में एक युवती के प्रेम विवाह करने से नाराज घरवालों ने उसे मृत मानकर अंतिम कर्म की सामाजिक क्रियाएं करने का मामला सामने आया है. यहां युवती ने घर से भागकर गैर समाज के युवक से लव मैरिज कर ली. युवती ने थाने में भाई और घरवालों को अपना मानने से ही इनकार कर दिया. इसके बाद नाराज परिवार ने भी अपनी तरफ से युवती को भी मरा हुआ मानकर अंतिम कर्म की तमाम क्रियाएं पूरी कर दी है.

युवती ने घर से भागकर की शादी

मंदसौर के ग्राम दलावदा में पिछली 16 नवंबर को एक युवती ने अपने घर से भागकर गैर समाज के युवक से प्रेम विवाह कर लिया. युवती के भाई ने बताया, ''बहन के कई दिनों से लापता होने पर सीतामऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पता चला कि उसने किसी से शादी कर ली है. पुलिस युवती और युवक को पकड़कर थाने लाई. थाने पर हुई पूछताछ के बाद बहन ने कानूनी तौर पर खुद को बालिग होने और अपने जीवन के फैसले स्वयं लेने के बयान दर्ज करवाए. इसके बाद हमें पहचानने से इनकार कर दिया.''

बहन ने घरवालों से तोड़ा नाता

इस घटनाक्रम के बाद युवती के भाई और उसके रिश्तेदारों ने इस शादी को सामाजिक तौर पर मान्य न होने की बात समझाई, लेकिन नाराज युवती ने इस मामले में युवक के साथ ही जीवन बिताने और भविष्य में अपने परिजनों से रिश्ता तोड़ लेने की चेतावनी दी. इस घटनाक्रम के बाद नाराज भाई और रिश्तेदार वापस अपने गांव लौट आए और उन्होंने सामाजिक तौर पर युवती को मृत घोषित करते हुए उसकी शोक पत्रिकाएं छपवाकर उसके अंतिम कर्म की तमाम रस्में भी निभा दी.

भाई ने छपवाई गोरनी की पत्रिकाएं

मालवा इलाके में महिलाओं की मृत्यु के पश्चात उसके मां-बाप द्वारा भी अंतिम तर्पण करने की गोरनी प्रथा प्रचलित है. इसके चलते भाई ने अपनी बहन की गोरनी की पत्रिकाएं छपवाते हुए पूरे समाज को मृत्यु भोज के लिए बुलावा दिया. उसके बाद परिजनों ने उसकी तस्वीर के सामने तर्पण के अंतिम धूप ध्यान कर दिए. इस रस्म के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों को मृत्यु भोज भी करवाया. इस अजीबोगरीब घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.448-252-22916698-thumbnail-16x9-mandsaur

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Nov 2024 By दैनिक जागरण

मंदसौर में जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार, युवती ने घर से भागकर की लव मैरिज

Mandsor, MP

सीतामऊ तहसील क्षेत्र में एक युवती के प्रेम विवाह करने से नाराज घरवालों ने उसे मृत मानकर अंतिम कर्म की सामाजिक क्रियाएं करने का मामला सामने आया है. यहां युवती ने घर से भागकर गैर समाज के युवक से लव मैरिज कर ली. युवती ने थाने में भाई और घरवालों को अपना मानने से ही इनकार कर दिया. इसके बाद नाराज परिवार ने भी अपनी तरफ से युवती को भी मरा हुआ मानकर अंतिम कर्म की तमाम क्रियाएं पूरी कर दी है.

युवती ने घर से भागकर की शादी

मंदसौर के ग्राम दलावदा में पिछली 16 नवंबर को एक युवती ने अपने घर से भागकर गैर समाज के युवक से प्रेम विवाह कर लिया. युवती के भाई ने बताया, ''बहन के कई दिनों से लापता होने पर सीतामऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पता चला कि उसने किसी से शादी कर ली है. पुलिस युवती और युवक को पकड़कर थाने लाई. थाने पर हुई पूछताछ के बाद बहन ने कानूनी तौर पर खुद को बालिग होने और अपने जीवन के फैसले स्वयं लेने के बयान दर्ज करवाए. इसके बाद हमें पहचानने से इनकार कर दिया.''

बहन ने घरवालों से तोड़ा नाता

इस घटनाक्रम के बाद युवती के भाई और उसके रिश्तेदारों ने इस शादी को सामाजिक तौर पर मान्य न होने की बात समझाई, लेकिन नाराज युवती ने इस मामले में युवक के साथ ही जीवन बिताने और भविष्य में अपने परिजनों से रिश्ता तोड़ लेने की चेतावनी दी. इस घटनाक्रम के बाद नाराज भाई और रिश्तेदार वापस अपने गांव लौट आए और उन्होंने सामाजिक तौर पर युवती को मृत घोषित करते हुए उसकी शोक पत्रिकाएं छपवाकर उसके अंतिम कर्म की तमाम रस्में भी निभा दी.

भाई ने छपवाई गोरनी की पत्रिकाएं

मालवा इलाके में महिलाओं की मृत्यु के पश्चात उसके मां-बाप द्वारा भी अंतिम तर्पण करने की गोरनी प्रथा प्रचलित है. इसके चलते भाई ने अपनी बहन की गोरनी की पत्रिकाएं छपवाते हुए पूरे समाज को मृत्यु भोज के लिए बुलावा दिया. उसके बाद परिजनों ने उसकी तस्वीर के सामने तर्पण के अंतिम धूप ध्यान कर दिए. इस रस्म के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों को मृत्यु भोज भी करवाया. इस अजीबोगरीब घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.448-252-22916698-thumbnail-16x9-mandsaur

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/last-rites-of-alive-daughter-in-mandsaur-girl-ran-away/article-3599

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.