इंदौर में देर रात दो जगह आग, कैफे में सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ा नुकसान

इंदौर (म.प्र.)

On

गीताभवन इलाके में कैफे जलकर खाक, मल्हारगंज के फ्लैट में भी आग; दोनों घटनाओं में जनहानि नहीं

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं ने प्रशासन और स्थानीय लोगों को अलर्ट कर दिया। गीताभवन क्षेत्र में एक कैफे में लगी आग ने सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गंभीर रूप ले लिया, जबकि मल्हारगंज इलाके में एक फ्लैट में भी आग लगने से घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के अनुसार, पहली घटना रात करीब 2:15 बजे गीताभवन मंदिर के पास स्थित एक कैफे में सामने आई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी। इसी दौरान कैफे में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग और भड़क गई। आग पर काबू पाने में दमकल को दो टैंकर पानी का इस्तेमाल करना पड़ा। तब तक कैफे का ढांचा और अंदर रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही पलासिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव मानी जा रही है, हालांकि अंतिम कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

इसी दौरान शहर के मल्हारगंज क्षेत्र में गोपाल चौराहे के पास एक फ्लैट में भी आग लग गई। आग लगते ही वहां रहने वाला बंसल परिवार तुरंत बाहर निकल आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल की टीम ने करीब 10 हजार लीटर पानी की मदद से आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि दोनों घटनाओं में त्वरित कार्रवाई के चलते आग को फैलने से रोका जा सका। गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Apr 2026 By Nitin Trivedi

इंदौर में देर रात दो जगह आग, कैफे में सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ा नुकसान

इंदौर (म.प्र.)

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं ने प्रशासन और स्थानीय लोगों को अलर्ट कर दिया। गीताभवन क्षेत्र में एक कैफे में लगी आग ने सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गंभीर रूप ले लिया, जबकि मल्हारगंज इलाके में एक फ्लैट में भी आग लगने से घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के अनुसार, पहली घटना रात करीब 2:15 बजे गीताभवन मंदिर के पास स्थित एक कैफे में सामने आई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी। इसी दौरान कैफे में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग और भड़क गई। आग पर काबू पाने में दमकल को दो टैंकर पानी का इस्तेमाल करना पड़ा। तब तक कैफे का ढांचा और अंदर रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही पलासिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव मानी जा रही है, हालांकि अंतिम कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

इसी दौरान शहर के मल्हारगंज क्षेत्र में गोपाल चौराहे के पास एक फ्लैट में भी आग लग गई। आग लगते ही वहां रहने वाला बंसल परिवार तुरंत बाहर निकल आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल की टीम ने करीब 10 हजार लीटर पानी की मदद से आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि दोनों घटनाओं में त्वरित कार्रवाई के चलते आग को फैलने से रोका जा सका। गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/late-night-fire-at-two-places-in-indore-loss-increased/article-51418

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.