- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में विधि विद्यार्थियों ने दिखाया तर्क कौशल, सफल रहा प्रथम इंट्रा मूट कोर्ट कॉम्...
एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में विधि विद्यार्थियों ने दिखाया तर्क कौशल, सफल रहा प्रथम इंट्रा मूट कोर्ट कॉम्पिटीशन
Bhopal,M.P
एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज में सोमवार को प्रथम इंट्रा मूट कोर्ट कॉम्पिटीशन का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों में न्यायालयीय प्रक्रिया, तर्क-वितर्क और वकालती कौशल को विकसित करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार साहू (डीन एवं डायरेक्टर, स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज) ने की। वहीं निर्णायक मंडल में सौम्या खरे (फैकल्टी ऑफ लॉ, जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी) और मनीष यादव (एडवोकेट, डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट, भोपाल) शामिल रहे। विशेष अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) रमेश शुक्ला (डिप्टी रजिस्ट्रार, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी) उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का विषय भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 25 और 26 से जुड़ा था, जो प्रसिद्ध सबरीमाला केस पर आधारित रहा। इसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रारंभिक चरणों के बाद चार टीमों ने सेमीफाइनल राउंड में स्थान बनाया।
इस मूट कोर्ट प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने वकालती भाषा, केस प्रस्तुति, विधिक प्रक्रिया और न्यायालय के व्यवहारिक नियमों का अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार साहू ने निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।
इस आयोजन की सफलता में करण तिवारी, नमिका दुबे और स्निग्धा सरैया का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में विधि विभाग के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता पर एलएनसीटी ग्रुप के सेक्रेटरी डॉ. अनुपम चौकसे, धर्मेंद्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर), कुलपति एवं रजिस्ट्रार ने सभी को बधाई दी।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए