- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बैतूल में रफ्तार का कहर: कार पलटने से वकील की मौत, चार घायल
बैतूल में रफ्तार का कहर: कार पलटने से वकील की मौत, चार घायल
Betul, MP
जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक वकील की मौत हो गई और चार अन्य वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सारनी थाना क्षेत्र में नावघाट के पास हुआ, जब पांच वकील एक कार में सवार होकर छिंदवाड़ा से सारनी की ओर लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी वकील अंदर फंस गए। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को कार से बाहर निकाला।
दुर्घटना में एक वकील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य वकील घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पहुंच गया और घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। हादसे के बाद नावघाट क्षेत्र में शोक और सन्नाटा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए