- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- वकीलों ने की गुंडागर्दी !, पुलिस के साथ राह चलती जनता को भी पीटा, इंदौर में मचा खूब बवाल
वकीलों ने की गुंडागर्दी !, पुलिस के साथ राह चलती जनता को भी पीटा, इंदौर में मचा खूब बवाल
INDORE, MP
इंदौर में वकीलों ने गुंडागर्दी की सारे हदें पार कर दी है. पहले सड़क पर बवाल काटा, फिर पुलिस वालों की पिटाई की. राह चलने वाले लोगों को भी पीटा. चक्का जाम किया.
मध्य प्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर है. यहां वकीलों ने सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा किया. दो घंटे तक गुंडागर्दी करते रहे. पुलिस को पीटा. इस दौरान सड़क से आने-जाने वाले आम लोगों की भी पिटाई की गई. वहीं, हाईकोर्ट चौराहे पर चक्का जाम रहा है. जाम की वजह से लोग काफी देर तक परेशान हुए. घंटों दूर तक वाहनों की कतारे लगी रहीं. बता दें, परदेशीपुरा पुलिस द्वारा होली के दिन वकील के ऊपर दर्ज किए गए एक प्रकरण के विरोध में शनिवार को वकील हंगामा कर रहे हैं. डीसीपी आनंद यादव की गाड़ी रोकी गई. इस दौरान वकीलों का पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश देखा गया. बीते दिन वरिष्ठ अधिवक्ता और उनके परिवार के साथ पुलिस बल द्वारा की गई मारपीट के बाद परदेसी पुरा थाने का घेराव किया गया.
थाने के घेराव के बाद इसके विरोध में उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ, जिला न्यायालय अभिभाषक संघ,परदेशीपुरा जैन समाज,सकल दिगंबर जैन समाज,परदेशीपुरा रहवासी संघ लगातार इंदौर के हाई कोर्ट चौराहे पर चक्का जाम कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक पुलिस कमिश्नर खुद आकर अपना फैसला नहीं सुनाते हैं, और जिस पुलिसकर्मी पर आरोप लगाया गया है. उसे सस्पेंड करने का आदेश नहीं देते हैं, तब तक इसी प्रकार का चक्का जाम जारी रहेगा.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए