कड़क IAS अफसर निधि सिंह का भोपाल नगर निगम से ग्वालियर ट्रांसफर, नेताओं को नहीं थीं पसंद!

BHOPAL, MP

भोपाल नगर निगम में तैनात आईएएस अफसर निधि सिंह का तबादला हो गया है। मंगलवार को मंत्रालय से उनके ट्रांसफर के लिए अकेला आदेश निकला है। निगम पार्षदों ने उनके खिलाफ संयुक्त रूप से निंदा प्रस्ताव लाया था। आरोप था कि वह सुनती नहीं थीं। अब उनके तबादले को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। निधि सिंह का तबादला ग्वालियर हुआ है।

मध्यप्रदेश की एक आईएएस की अधिकारी को नेताओं की नाराजगी का शिकार होना पड़ा है। 2019 बैच के अधिकारी को नगर निगम से हटाकर ग्वालियर भेज दिया गया है। मामला भोपाल से जुड़ा है। कुछ महीने पहले भोपाल नगर निगम के भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त रूप से एक महिला आईएएस के खिलाफ मीटिंग में निंदा प्रस्ताव पास किया था। अब अपर आयुक्त निधि सिंह को सरकार ने संयुक्त आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त बनाकर ग्वालियर ट्रांसफर कर दिया है।

भोपाल नगर निगम में तैनात थीं निधि सिंह

आईएएस सिंह के पास BCLL (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड), जल कार्य, राजस्व, संपत्ति कर, जनसंपर्क जैसे कई प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी है। उनके हटने के बाद अब ये विभाग अन्य अपर आयुक्तों को दिए जाएंगे। खास बात यह है कि उनके तबादले का सिंगल आदेश मंगलवार को जारी किया गया है। जिसे राजनीतिक कारणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

पेश किया गया था निंदा प्रस्ताव

नगर निगम परिषद की बैठक में 13 दिसंबर को अपर आयुक्त सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया गया था। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नगर निगम नेताओं ने उनपर काम में लापरवाही, जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनने, मोबाइल कॉल नहीं उठाने और फाइलें अटकाने की शिकायतें की थी। इस बात से नाराज होकर परिषद की बैठक में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था।

2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं निधि सिंह

आपको बता दें कि निधि सिंह 2019 बैच की आईएएस हैं। नगर निगम कमिश्नर के बाद वह वरिष्ठता में सबसे उपर थीं। उन पर आरोप है कि वे बीजेपी और कांग्रेस पार्षदों को ज्यादा तवज्जो नहीं देती थीं। हालांकि आईएएस निधि सिंह ने पहले कहा था कि वे हर काम को नियम के अनुसार ही कर रही हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कड़क IAS अफसर निधि सिंह का भोपाल नगर निगम से ग्वालियर ट्रांसफर, नेताओं को नहीं थीं पसंद!

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश की एक आईएएस की अधिकारी को नेताओं की नाराजगी का शिकार होना पड़ा है। 2019 बैच के अधिकारी को नगर निगम से हटाकर ग्वालियर भेज दिया गया है। मामला भोपाल से जुड़ा है। कुछ महीने पहले भोपाल नगर निगम के भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त रूप से एक महिला आईएएस के खिलाफ मीटिंग में निंदा प्रस्ताव पास किया था। अब अपर आयुक्त निधि सिंह को सरकार ने संयुक्त आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त बनाकर ग्वालियर ट्रांसफर कर दिया है।

भोपाल नगर निगम में तैनात थीं निधि सिंह

आईएएस सिंह के पास BCLL (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड), जल कार्य, राजस्व, संपत्ति कर, जनसंपर्क जैसे कई प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी है। उनके हटने के बाद अब ये विभाग अन्य अपर आयुक्तों को दिए जाएंगे। खास बात यह है कि उनके तबादले का सिंगल आदेश मंगलवार को जारी किया गया है। जिसे राजनीतिक कारणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

पेश किया गया था निंदा प्रस्ताव

नगर निगम परिषद की बैठक में 13 दिसंबर को अपर आयुक्त सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया गया था। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नगर निगम नेताओं ने उनपर काम में लापरवाही, जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनने, मोबाइल कॉल नहीं उठाने और फाइलें अटकाने की शिकायतें की थी। इस बात से नाराज होकर परिषद की बैठक में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था।

2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं निधि सिंह

आपको बता दें कि निधि सिंह 2019 बैच की आईएएस हैं। नगर निगम कमिश्नर के बाद वह वरिष्ठता में सबसे उपर थीं। उन पर आरोप है कि वे बीजेपी और कांग्रेस पार्षदों को ज्यादा तवज्जो नहीं देती थीं। हालांकि आईएएस निधि सिंह ने पहले कहा था कि वे हर काम को नियम के अनुसार ही कर रही हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/leaders-did-not-like-the-transfer-of-kadak-ias-officer/article-7744

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.