- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर लाया गया सुशील नथानियल का पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजल...
इंदौर लाया गया सुशील नथानियल का पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
BHOPAL, MP
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में शहीद हुए इंदौर के वीणा नगर निवासी सुशील नथानियल का पार्थिव शरीर एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट से सोमवार को इंदौर पहुंचा। एयरपोर्ट पर जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट समेत भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने की आतंकियों की निंदा
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, “यह एक निहायत ही कायराना हमला है। अगर आतंकियों में सच में हिम्मत होती तो वे भारतीय सेना का सामना करते। हमारी सेना उनके टुकड़े-टुकड़े कर देती।”
सीएम ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में कांग्रेस द्वारा दिए गए बयानों से बहुसंख्यक समाज आहत है। उन्होंने कहा, “ऐसे बयानों से देश की एकता को चोट पहुंचती है। मुझे उम्मीद है कि रॉबर्ट वाड्रा अपने बयान पर जल्द माफी मांगेंगे।”
27 की गई जान, कई गंभीर घायल
गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले में कुल 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक घायल हुए हैं। यह हमला उस वक्त हुआ जब बैसरन घाटी में सैकड़ों की संख्या में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा नेपाल और यूएई के एक-एक पर्यटक और दो स्थानीय निवासी भी इस हमले का शिकार बने।
संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी
सुरक्षा एजेंसियों ने इस आतंकी हमले की जांच तेज कर दी है। आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा नामक संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। सभी खुफिया एजेंसियां इनकी तलाश में जुट गई हैं और घाटी में सुरक्षा और सतर्कता को और अधिक बढ़ा दिया गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए