नेताओं ने खास अंदाज में दी दिवाली की शुभकामनाएं, गोल्डन कुर्ते में खूब जंचे मोहन यादव

Bhopal, MP

मोहन यादव सहित कमलनाथ ने दीपावली के अवसर पर शुभकामनाएं दी. पढ़िए मध्य प्रदेश के नेताओं के दीपावली संदेश.

आज देश भर में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. घर से लेकर बाजार तक सभी सजे हुए हैं. हर जगह प्रकाश ही प्रकाश है, चारों तरफ रौनके हैं. सुबह से ही सब एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं. मध्य प्रदेश में भी दीपावली की खूब धूम है. प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन से लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने देश और प्रदेश वासियों को अपने अंदाज में सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट करके दी है. किसी ने टेक्स्ट तो किसी ने वीडियो के माध्यम से संदेश दिया है. जानते हैं किसने किस तरह दी शुभकामनाएं.

डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स एकाउंट पर देश व प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, "ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम: समृद्धि, उल्लास, आनंद एवं प्रकाश से आलोकित महापर्व दीपावली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. करबद्ध प्रार्थना है कि प्रदेश के हर घर-आंगन धन-धान्य से भर जाएं, मां लक्ष्मीजी और श्री गणेशजी की कृपा बनी रहे, सुख-समृद्धि, संपन्नता की सतत् वृद्धि हो.''

    शिवराज सिंह चौहान
    केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, "दीपों के पावन पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं! भगवान श्री गणेश व माता लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे, सबका मंगल एवं कल्याण हो. सबके दु:ख दूर हों, रिद्धि-सिद्धि आये, खुशहाली और समृद्धि के दीप देदीप्यमान हों, यही प्रार्थना है."

      ज्योतिरादित्य सिंधिया
      केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक्स एकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके सभी प्रदेश और देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. यह त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही कामना करता हूं."

        कमलनाथ
        मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने देश व प्रदेश वासियों को शुभकामाएं दी है. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें. मैं आपके लिए सुख, शांति, समृद्धि और सम्पदा की कामना करता हूँ. मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा बना रहे और हमारा प्रदेश अँधेरे से बाहर निकलकर प्रकाश की ओर बढे. प्रदेश को अंधेरे से बाहर निकालने के लिए, मैं आप सभी का आहवान करता हूं."

          दिग्विजय सिंह
          एमपी के पूर्व मुख्यमंंत्री दिग्विजय सिंह ने भी एक्स पर पोस्ट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, "अहंकार रूपी अंधकार को परास्त कर, अयोध्या लौटे भगवान सियाराम के अभिनन्दन में मनाये जाने वाले प्रकाशोत्सव "दीपावली" की समस्त देशवासियों को मंगलमयी शुभकामनाएं. सुख, समृद्धि और सौभाग्य की अधिष्ठात्री देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा सभी पर बनी रहे यही प्रार्थना है.''

            जीतू पटवारी
            पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने 'एक्स' पर लिखा, "समस्त प्रदेशवासियों को दिवाली के महापर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ. यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए. आइए, मिलकर दीप जलाएँ और हमारे समाज में प्रेम, एकता और सद्भावना को प्रबल करें. शुभ दीपावली!''

              विष्णु दत्त शर्मा
              एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा, "सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. रोशनी का यह महापर्व आप सबके जीवन में सुख - समृद्धि और अपार खुशियां लेकर आये एवं महालक्ष्मी की असीम कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे. शुभ दिवाली!''448-252-22802544-thumbnail-16x9-bhopal

              -----------------

              हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
              🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
              🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
              🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
              🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

              📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
              👉 आज ही जुड़िए

              www.dainikjagranmpcg.com
              31 Oct 2024 By दैनिक जागरण

              नेताओं ने खास अंदाज में दी दिवाली की शुभकामनाएं, गोल्डन कुर्ते में खूब जंचे मोहन यादव

              Bhopal, MP

              आज देश भर में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. घर से लेकर बाजार तक सभी सजे हुए हैं. हर जगह प्रकाश ही प्रकाश है, चारों तरफ रौनके हैं. सुबह से ही सब एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं. मध्य प्रदेश में भी दीपावली की खूब धूम है. प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन से लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने देश और प्रदेश वासियों को अपने अंदाज में सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट करके दी है. किसी ने टेक्स्ट तो किसी ने वीडियो के माध्यम से संदेश दिया है. जानते हैं किसने किस तरह दी शुभकामनाएं.

              डॉ. मोहन यादव
              मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स एकाउंट पर देश व प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, "ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम: समृद्धि, उल्लास, आनंद एवं प्रकाश से आलोकित महापर्व दीपावली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. करबद्ध प्रार्थना है कि प्रदेश के हर घर-आंगन धन-धान्य से भर जाएं, मां लक्ष्मीजी और श्री गणेशजी की कृपा बनी रहे, सुख-समृद्धि, संपन्नता की सतत् वृद्धि हो.''

                शिवराज सिंह चौहान
                केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, "दीपों के पावन पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं! भगवान श्री गणेश व माता लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे, सबका मंगल एवं कल्याण हो. सबके दु:ख दूर हों, रिद्धि-सिद्धि आये, खुशहाली और समृद्धि के दीप देदीप्यमान हों, यही प्रार्थना है."

                  ज्योतिरादित्य सिंधिया
                  केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक्स एकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके सभी प्रदेश और देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. यह त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही कामना करता हूं."

                    कमलनाथ
                    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने देश व प्रदेश वासियों को शुभकामाएं दी है. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें. मैं आपके लिए सुख, शांति, समृद्धि और सम्पदा की कामना करता हूँ. मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा बना रहे और हमारा प्रदेश अँधेरे से बाहर निकलकर प्रकाश की ओर बढे. प्रदेश को अंधेरे से बाहर निकालने के लिए, मैं आप सभी का आहवान करता हूं."

                      दिग्विजय सिंह
                      एमपी के पूर्व मुख्यमंंत्री दिग्विजय सिंह ने भी एक्स पर पोस्ट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, "अहंकार रूपी अंधकार को परास्त कर, अयोध्या लौटे भगवान सियाराम के अभिनन्दन में मनाये जाने वाले प्रकाशोत्सव "दीपावली" की समस्त देशवासियों को मंगलमयी शुभकामनाएं. सुख, समृद्धि और सौभाग्य की अधिष्ठात्री देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा सभी पर बनी रहे यही प्रार्थना है.''

                        जीतू पटवारी
                        पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने 'एक्स' पर लिखा, "समस्त प्रदेशवासियों को दिवाली के महापर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ. यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए. आइए, मिलकर दीप जलाएँ और हमारे समाज में प्रेम, एकता और सद्भावना को प्रबल करें. शुभ दीपावली!''

                          विष्णु दत्त शर्मा
                          एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा, "सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. रोशनी का यह महापर्व आप सबके जीवन में सुख - समृद्धि और अपार खुशियां लेकर आये एवं महालक्ष्मी की असीम कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे. शुभ दिवाली!''448-252-22802544-thumbnail-16x9-bhopal

                          https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/leaders-wished-diwali-in-a-special-way-mohan-yadav-looked/article-2424

                          खबरें और भी हैं

                          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                          टाप न्यूज

                          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                          मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
                          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                          प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
                          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                          भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
                          देश विदेश 
                          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                          संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
                          देश विदेश 
                          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                          बिजनेस

                          ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
                          एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
                          पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
                          शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
                          BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
                          शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
                          Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.