आर्मी वॉर कॉलेज में घुसा तेंदुआ, कैंपस में अलर्ट जारी, पकड़ने में जुटी वन विभाग

INDORE, MP

आर्मी वॉर कॉलेज में तेंदुआ घुसा गया है। रात साढ़े ग्यारह बजे इसे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। इसके बाद हड़कंप मच गया है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए कैंपस में पहुंच गई है। आर्मी की टीम के साथ मिलकर काम कर रही है। इसके साथ ही अलर्ट जारी किया गया है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता लोग सावधान रहें।

महू स्थित मिलिट्री आर्मी वॉर कॉलेज के कैम्पस में तेंदुए की मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। रविवार रात को लगभग 11:30 बजे कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों में तेंदुए की तस्वीरें कैद हुईं। यह फुटेज आर्मी स्टाफ ने देखा और तुरंत महू वन विभाग को जानकारी दी।

सर्च ऑपरेशन जारी

वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंदौर से रेस्क्यू टीम बुलवाई, जिसने सोमवार शाम को महू पहुंचकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष पिंजरा लगाया है। इसके साथ ही, संभावित इलाकों में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 5 नाइट विजन सेंसर कैमरे भी लगाए गए हैं।

स्थानीय निवासियों को किया गया अलर्ट

रेस्क्यू ऑपरेशन के प्रभारी योगेश यादव व शेर सिंह कटारे ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए आस-पास की कॉलोनियों में लाउडस्पीकर से अलर्ट जारी किया गया है। निवासियों को सलाह दी गई है कि वे रात में अकेले बाहर न निकलें, अपने बच्चों और पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखें और जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, सतर्क रहें।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए वन विभाग और सेना के अधिकारी समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं। कैमरे और पिंजरे के अलावा, तेंदुए की संभावित छिपने की जगहों की तलाश की जा रही है। टीम का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए। वन विभाग ने कहा है कि यदि कोई तेंदुए को देखे, तो तुरंत विभाग को सूचना दे।

क्यों बढ़ रहे हैं तेंदुए मानव बस्तियों की ओर?

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, जंगलों के सिमटने और भोजन की कमी के कारण तेंदुए जैसे जंगली जानवर मानव बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। यह घटना भी इसी का एक उदाहरण है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2025 By दैनिक जागरण

आर्मी वॉर कॉलेज में घुसा तेंदुआ, कैंपस में अलर्ट जारी, पकड़ने में जुटी वन विभाग

INDORE, MP

महू स्थित मिलिट्री आर्मी वॉर कॉलेज के कैम्पस में तेंदुए की मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। रविवार रात को लगभग 11:30 बजे कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों में तेंदुए की तस्वीरें कैद हुईं। यह फुटेज आर्मी स्टाफ ने देखा और तुरंत महू वन विभाग को जानकारी दी।

सर्च ऑपरेशन जारी

वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंदौर से रेस्क्यू टीम बुलवाई, जिसने सोमवार शाम को महू पहुंचकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष पिंजरा लगाया है। इसके साथ ही, संभावित इलाकों में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 5 नाइट विजन सेंसर कैमरे भी लगाए गए हैं।

स्थानीय निवासियों को किया गया अलर्ट

रेस्क्यू ऑपरेशन के प्रभारी योगेश यादव व शेर सिंह कटारे ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए आस-पास की कॉलोनियों में लाउडस्पीकर से अलर्ट जारी किया गया है। निवासियों को सलाह दी गई है कि वे रात में अकेले बाहर न निकलें, अपने बच्चों और पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखें और जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, सतर्क रहें।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए वन विभाग और सेना के अधिकारी समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं। कैमरे और पिंजरे के अलावा, तेंदुए की संभावित छिपने की जगहों की तलाश की जा रही है। टीम का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए। वन विभाग ने कहा है कि यदि कोई तेंदुए को देखे, तो तुरंत विभाग को सूचना दे।

क्यों बढ़ रहे हैं तेंदुए मानव बस्तियों की ओर?

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, जंगलों के सिमटने और भोजन की कमी के कारण तेंदुए जैसे जंगली जानवर मानव बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। यह घटना भी इसी का एक उदाहरण है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/leopard-entered-army-war-college-forest-department-busy-in-catching/article-7742

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.