सिंगरौली में तेंदुआ हुआ खूंखार, दबे पांव बच्ची पर किया वार, देखती रह गई मां

singroli, MP

सिंगरौली में एक 9 साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया. तेंदुए के अटैक में बच्ची की मौत हो गई.

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार की शाम एक घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाकर रख दिया. जहां वन परिक्षेत्र सरई क्षेत्र के बेलगांव की निवासी मासूम मां के साथ लकड़ी बिनने गई थी. तभी शाम के वक्त जंगल के अंधेरे में अचानक से तेंदुए ने 9 वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया. इस घटना में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में भय का माहौल भी बना दिया है.

बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला

सिंगरौली जिले के वनमण्डल सिंगरौली के वन परिक्षेत्र पश्चिम सरई के बेलगांव गांव निवासी महिला आरती अपनी 9 वर्षीय बेटी के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी. वह बेटी से कुछ दूरी पर लकड़ी बिन रही थी. इस दौरान बच्ची को अकेला देख तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. हालांकि बच्ची की आवाज सुनने के बाद उसकी मां आरती वहां पहुंच कर चिल्लाई, तो तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया. उधर आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए, लेकिन घायल हालत में अस्पताल ले जाते वक्त रस्ते में ही बच्ची की मौत हो गई.

आसपास के क्षेत्र में डर का माहौल

यह कोई पहली दफा नहीं है. जब सरई वन क्षेत्र के आसपास ऐसी घटना सामने आई हो, बल्कि इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इस घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है. लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि जंगल के आसपास घर होने के कारण लोगों को अपने आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकालना पड़ता है. देर शाम होने पर उन्हें जंगली जानवरों का डर सताना शुरू हो गया है.

सिंगरौली डीएफओ अखिल बंसल ने बताया कि "इस घटना में मासूम बच्ची की अस्पताल जाने के दौरान मौत हो गई. उसके साथ-साथ आसपास के क्षेत्रवासियों से रात के अंधेरे में जंगल की ओर न जाने की भी अपील की है. साथ ही जंगली जानवर पर कैसे नियंत्रण पाया जाए, उसके लिए वन विभाग की टीम समीक्षा करेगी और आसपास के क्षेत्र वासियों की सुरक्षा के लिए जो उपाय है, वह करेगी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

सिंगरौली में तेंदुआ हुआ खूंखार, दबे पांव बच्ची पर किया वार, देखती रह गई मां

singroli, MP

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार की शाम एक घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाकर रख दिया. जहां वन परिक्षेत्र सरई क्षेत्र के बेलगांव की निवासी मासूम मां के साथ लकड़ी बिनने गई थी. तभी शाम के वक्त जंगल के अंधेरे में अचानक से तेंदुए ने 9 वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया. इस घटना में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में भय का माहौल भी बना दिया है.

बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला

सिंगरौली जिले के वनमण्डल सिंगरौली के वन परिक्षेत्र पश्चिम सरई के बेलगांव गांव निवासी महिला आरती अपनी 9 वर्षीय बेटी के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी. वह बेटी से कुछ दूरी पर लकड़ी बिन रही थी. इस दौरान बच्ची को अकेला देख तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. हालांकि बच्ची की आवाज सुनने के बाद उसकी मां आरती वहां पहुंच कर चिल्लाई, तो तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया. उधर आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए, लेकिन घायल हालत में अस्पताल ले जाते वक्त रस्ते में ही बच्ची की मौत हो गई.

आसपास के क्षेत्र में डर का माहौल

यह कोई पहली दफा नहीं है. जब सरई वन क्षेत्र के आसपास ऐसी घटना सामने आई हो, बल्कि इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इस घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है. लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि जंगल के आसपास घर होने के कारण लोगों को अपने आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकालना पड़ता है. देर शाम होने पर उन्हें जंगली जानवरों का डर सताना शुरू हो गया है.

सिंगरौली डीएफओ अखिल बंसल ने बताया कि "इस घटना में मासूम बच्ची की अस्पताल जाने के दौरान मौत हो गई. उसके साथ-साथ आसपास के क्षेत्रवासियों से रात के अंधेरे में जंगल की ओर न जाने की भी अपील की है. साथ ही जंगली जानवर पर कैसे नियंत्रण पाया जाए, उसके लिए वन विभाग की टीम समीक्षा करेगी और आसपास के क्षेत्र वासियों की सुरक्षा के लिए जो उपाय है, वह करेगी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/leopard-in-singrauli-the-mother-kept-watching-the-blow-on/article-11638

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.