- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खजुराहो में तेंदुए की दहशत, टिकरी गांव में घुसे 2 तेंदुए, ग्रामीण घरों में बंद
खजुराहो में तेंदुए की दहशत, टिकरी गांव में घुसे 2 तेंदुए, ग्रामीण घरों में बंद
khajuraho, MP
विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो के पास टिकरी गांव में इस समय खूंखार तेंदुए का खौफ है. यहां तेंदुआ अपने परिवार के साथ डेरा डाले हुए है और कई जानवरों को अपना शिकार बना चुका है. वहीं, 2 तेंदुए टिकरी गांव के लोगों को नजर आने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों के मुताबिक छतरपुर जिले से पन्ना टाइगर रिजर्व की सीमा लगी हुई है, जिस वजह से तेंदुआ वहां से शिकार की तलाश में रहवासी इलाके तक आ पहुंचा है.
गांव में पसरा सन्नाटा, घरों में दुबक जाते हैं लोग
टिकरी गांव के लोगों ने बताया कि वे दोपहर बाद घरों में बंद रहने मजबूर हो गए हैं. पहाड़ी के पास तेंदुए के पूरे परिवार को देखा गया है, जिससे ग्रामीणों और उनके मवेशियों को जान का खतरा बना हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को कई बार इस बारे में बताया गया है परंतु अबतक कोई अधिकारी यहां नहीं पहुंचा है.

पहले भी रहवासी इलाके में घुसा था तेंदुआ
इससे पहले भी छतरपुर शहर के बीच इलाके में खूंखार तेंदुआ घुस चुका है. रहवासी इलाके में तेंदुए ने कई घरों में घुसने का भी प्रयास किया था. वन विभाग को इस तेंदुए को पकड़ने में 15 दिन से ज्यादा लगे थे. वहीं खजुराहो एयरपोर्ट के नजदीक बसे टिकरी गांव में तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीणों ने रोड पर भी निकलना बंद कर दिया है. छतरपुर जिले के चंदला विधायक व मध्यप्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार ने भी मामले में संज्ञान लेकर वन विभाग के अधिकारियों से बात की है.
मवेशी उठाकर ले जा रहे तेंदुए
टिकरी गांव की महिला ने बताया, '' मैं चक्की चलाती हूं और गांव के लोगों का गेंहू पीसती हूं. तेंदुए के डर से चक्की चलाती समय भी गेट बंद रखने पड़ते हैं. यहां 2 तेंदुए घूम रहे हैं. ग्रामीण राम नरेश ने कहा, '' तेंदुआ यहां रोज आता है और गाय, भैंस के बच्चे उठा ले जाता है. वन विभाग के कोई अधिकारी नहीं आए अभी तक. सभी में डर का माहौल है. ग्रामीण अरुण दुबे ने कहा, '' गांव में तेंदुए घुस आया है, लोग घरों में नहीं रह पा रहे हैं. कई लोग घरों में ताले डाल कर दूसरी जगह जाने को मजबूर हैं.'' वहीं, वन विभाग छतरपुर के CCF नरेश यादव से जब बात हुई तो उन्होंने कहा, '' आप के द्वारा सूचना मिली है अभी दिखवाता हूं और टीम भेजता हूं.''
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए