शिवपुरी-गुना मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, वन विभाग जांच में जुटा

Shivpuri, MP

शिवपुरी जिले के बड़ौदी क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक वन्यजीव दुर्घटना हुई, जहां एक तेंदुआ अज्ञात वाहन की टक्कर से मारा गया। हादसा शिवपुरी-गुना मार्ग पर स्थित फॉरेस्ट चौकी के पास थीम रोड पर हुआ, जो कि एक रिहायशी इलाका भी है।

वन विभाग के अनुसार, मृत तेंदुआ लगभग 3 से 4 साल का नर था। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने जब सड़क किनारे तेंदुए का शव देखा, तब जाकर इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई।

प्राथमिक जांच में सिर में गहरी चोट

डीएफओ सुधांशु यादव ने बताया कि तेंदुए की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। वन विभाग घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रहा है।

माधव टाइगर रिजर्व से लगा है घटनास्थल

यह क्षेत्र माधव टाइगर रिजर्व से सीधा जुड़ा हुआ है। वन अधिकारियों के अनुसार, रिजर्व में बाघों की बढ़ती सक्रियता के कारण तेंदुए जंगल छोड़कर रिहायशी सीमाओं की ओर आने लगे हैं। हाल के दिनों में नोन कोल्हू की पुलिया, चिंकारा होटल और फॉरेस्ट चौकी क्षेत्र में तेंदुओं की आमद देखी गई है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि रिहायशी क्षेत्रों में रफ्तार से वाहन न चलाएं और वन्यजीवों की मौजूदगी की सूचना तुरंत विभाग को दें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी-गुना मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, वन विभाग जांच में जुटा

Shivpuri, MP

वन विभाग के अनुसार, मृत तेंदुआ लगभग 3 से 4 साल का नर था। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने जब सड़क किनारे तेंदुए का शव देखा, तब जाकर इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई।

प्राथमिक जांच में सिर में गहरी चोट

डीएफओ सुधांशु यादव ने बताया कि तेंदुए की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। वन विभाग घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रहा है।

माधव टाइगर रिजर्व से लगा है घटनास्थल

यह क्षेत्र माधव टाइगर रिजर्व से सीधा जुड़ा हुआ है। वन अधिकारियों के अनुसार, रिजर्व में बाघों की बढ़ती सक्रियता के कारण तेंदुए जंगल छोड़कर रिहायशी सीमाओं की ओर आने लगे हैं। हाल के दिनों में नोन कोल्हू की पुलिया, चिंकारा होटल और फॉरेस्ट चौकी क्षेत्र में तेंदुओं की आमद देखी गई है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि रिहायशी क्षेत्रों में रफ्तार से वाहन न चलाएं और वन्यजीवों की मौजूदगी की सूचना तुरंत विभाग को दें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/leopards-death-due-to-an-unknown-vehicle-collision-on-shivpuri-guna/article-28741

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.