- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सुबह-शाम की हल्की ठंड और दिन में धूप, अगले तीन दिन तक बारिश के आसार — नवंबर से बढ़ेगी सर्दी
सुबह-शाम की हल्की ठंड और दिन में धूप, अगले तीन दिन तक बारिश के आसार — नवंबर से बढ़ेगी सर्दी
Bhopal, MP
मध्यप्रदेश में अक्टूबर के मध्य से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, जबकि दोपहर में धूप चुभने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल मिला-जुला मौसम जारी रहेगा, लेकिन नवंबर के दूसरे सप्ताह से तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।
अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 22 अक्टूबर तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
इनमें छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडोरी, अनूपपुर, बालाघाट और मंडला जिले शामिल हैं।
इसके साथ ही 21 अक्टूबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर भी दिख सकता है।
रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी
प्रदेश में हवा की दिशा बदलने से रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
शुक्रवार-शनिवार की रात अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जबकि रीवा में पारा 15 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ।
दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है — इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और खजुराहो में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच रहा।
भोपाल में बादल, इंदौर में बारिश
शनिवार को भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं इंदौर और खंडवा में शाम के समय तेज बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ी और हवा में नमी का स्तर भी बढ़ गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए