- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल-जबलपुर में अगले 2 दिन हल्की बारिश, 6 नवंबर से बढ़ेगी सर्दी
भोपाल-जबलपुर में अगले 2 दिन हल्की बारिश, 6 नवंबर से बढ़ेगी सर्दी
Bhopal, MP
मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और भोपाल व जबलपुर संभाग में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और लो प्रेशर सिस्टम के चलते यह बदलाव देखने मिल रहा है।
इस दौरान दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा, लेकिन रात में पारा 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। 6 नवंबर से उत्तरी ठंडी हवाएं शुरू होंगी, जिससे रातें और ज्यादा ठंडी महसूस होंगी।
कहां देखने को मिलेगा असर?
इन जिलों में बारिश या बूंदाबांदी के आसार:
-
भोपाल
-
जबलपुर
-
गुना
-
विदिशा
-
बैतूल
-
पांढुर्णा
वहीं इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में बादल छाए रहेंगे।
तापमान में बदलाव
-
दिन का तापमान: 30°C से अधिक
-
रात का तापमान: 16°C–20°C
-
6 नवंबर से: ठंडी हवाएं, सर्दी में इजाफा
मौसम विभाग की चेतावनी
30 से ज्यादा जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 नवंबर की रात से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिसके बाद बारिश थमेगी और ठंड बढ़ेगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए