एमपी में आज हल्की बारिश, कल से दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश का दौर

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मंगलवार को मौसम ने अपना मिजाज बदला। राजधानी और कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन तेज बारिश का दौर फिलहाल नहीं रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 28 अगस्त से एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, जो दक्षिणी हिस्सों में फिर से भारी बारिश लेकर आएगा।

तेज बारिश और हालात:
मंगलवार को रतलाम, मंदसौर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। रतलाम में चौराहों पर पानी भर गया और मंदसौर में शिवना नदी उफान पर आ गई। जबलपुर के बरगी डैम के 9 और नर्मदापुरम के तवा बांध के 3 गेट खुले रहे। रतलाम में करीब सवा इंच बारिश दर्ज की गई। नर्मदापुरम, उज्जैन, दमोह, खजुराहो और उमरिया में भी हल्की वर्षा हुई।

नर्मदापुरम में तवा डैम के तीन गेट दो-दो फीट की ऊंचाई तक खोलकर 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मंदसौर में शिवना नदी, नाहरगढ़-बिल्लोद पुलिया से बह निकली। भानपुरा के बड़े महादेव स्थित झरने में भी पानी बहना शुरू हो गया।

बारिश में गुना सबसे आगे:
गुना जिले में अब तक 53.3 इंच पानी गिर चुका है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। इसके बाद मंडला 52.8 इंच, अशोकनगर 50.5 इंच, श्योपुर 49.9 इंच और शिवपुरी 49.7 इंच बारिश के आंकड़ों के साथ शामिल हैं।

वहीं, सबसे कम बारिश वाले पांच जिलों में सभी इंदौर संभाग के हैं। इंदौर अब तक केवल 16.3 इंच बारिश के साथ सबसे आखिरी स्थान पर है। बुरहानपुर में 18.7 इंच, खरगोन 19.8 इंच, खंडवा 19 इंच और बड़वानी में 20 इंच से कम पानी गिरा है। इन जिलों में बुधवार को भी तेज बारिश होने की संभावना कम ही है।

नया सिस्टम सक्रिय:
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, प्रदेश के ऊपर एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। मंगलवार को इसके प्रभाव से कई जिलों में हल्की बारिश हुई। बुधवार को ट्रफ प्रदेश से दूर रहेगी, जिससे तेज बारिश नहीं होगी, लेकिन 28 अगस्त से नया सिस्टम सक्रिय होकर दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश ला सकता है।

प्रदेश में अब तक हुई बारिश:
16 जून से मानसून के आगमन के बाद प्रदेश में अब तक औसतन 35.6 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 37 इंच है। इस हिसाब से 96 प्रतिशत बारिश कोटा पूरा हो चुका है। पिछली बार इसी अवधि में 44 इंच से अधिक पानी गिरा था।

मॉनसून का प्रदर्शन:
पूर्वी हिस्सों यानी जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। छतरपुर, मंडला, टीकमगढ़ और उमरिया में बाढ़ जैसी स्थिति बनी। ग्वालियर-चंबल संभाग में भी मानसून ने जमकर बरसा। यहां के 8 जिलों में से 7 में कोटे से अधिक पानी गिर चुका है, जिसमें ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना और श्योपुर शामिल हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट:
28, 29 और 30 अगस्त को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नागरिकों से सुरक्षा उपाय अपनाने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Aug 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में आज हल्की बारिश, कल से दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश का दौर

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मंगलवार को मौसम ने अपना मिजाज बदला। राजधानी और कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन तेज बारिश का दौर फिलहाल नहीं रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 28 अगस्त से एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, जो दक्षिणी हिस्सों में फिर से भारी बारिश लेकर आएगा।

तेज बारिश और हालात:
मंगलवार को रतलाम, मंदसौर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। रतलाम में चौराहों पर पानी भर गया और मंदसौर में शिवना नदी उफान पर आ गई। जबलपुर के बरगी डैम के 9 और नर्मदापुरम के तवा बांध के 3 गेट खुले रहे। रतलाम में करीब सवा इंच बारिश दर्ज की गई। नर्मदापुरम, उज्जैन, दमोह, खजुराहो और उमरिया में भी हल्की वर्षा हुई।

नर्मदापुरम में तवा डैम के तीन गेट दो-दो फीट की ऊंचाई तक खोलकर 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मंदसौर में शिवना नदी, नाहरगढ़-बिल्लोद पुलिया से बह निकली। भानपुरा के बड़े महादेव स्थित झरने में भी पानी बहना शुरू हो गया।

बारिश में गुना सबसे आगे:
गुना जिले में अब तक 53.3 इंच पानी गिर चुका है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। इसके बाद मंडला 52.8 इंच, अशोकनगर 50.5 इंच, श्योपुर 49.9 इंच और शिवपुरी 49.7 इंच बारिश के आंकड़ों के साथ शामिल हैं।

वहीं, सबसे कम बारिश वाले पांच जिलों में सभी इंदौर संभाग के हैं। इंदौर अब तक केवल 16.3 इंच बारिश के साथ सबसे आखिरी स्थान पर है। बुरहानपुर में 18.7 इंच, खरगोन 19.8 इंच, खंडवा 19 इंच और बड़वानी में 20 इंच से कम पानी गिरा है। इन जिलों में बुधवार को भी तेज बारिश होने की संभावना कम ही है।

नया सिस्टम सक्रिय:
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, प्रदेश के ऊपर एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। मंगलवार को इसके प्रभाव से कई जिलों में हल्की बारिश हुई। बुधवार को ट्रफ प्रदेश से दूर रहेगी, जिससे तेज बारिश नहीं होगी, लेकिन 28 अगस्त से नया सिस्टम सक्रिय होकर दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश ला सकता है।

प्रदेश में अब तक हुई बारिश:
16 जून से मानसून के आगमन के बाद प्रदेश में अब तक औसतन 35.6 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 37 इंच है। इस हिसाब से 96 प्रतिशत बारिश कोटा पूरा हो चुका है। पिछली बार इसी अवधि में 44 इंच से अधिक पानी गिरा था।

मॉनसून का प्रदर्शन:
पूर्वी हिस्सों यानी जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। छतरपुर, मंडला, टीकमगढ़ और उमरिया में बाढ़ जैसी स्थिति बनी। ग्वालियर-चंबल संभाग में भी मानसून ने जमकर बरसा। यहां के 8 जिलों में से 7 में कोटे से अधिक पानी गिर चुका है, जिसमें ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना और श्योपुर शामिल हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट:
28, 29 और 30 अगस्त को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नागरिकों से सुरक्षा उपाय अपनाने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/light-rain-in-mp-today-from-tomorrow-in-southern-parts/article-31669

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.