दमोह में लाइनमैन रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, बिजली चोरी का झूठा केस बनाकर मांगे थे 10 हजार रुपए

Damoh, MP

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में लोकायुक्त सागर टीम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग में पदस्थ एक लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी गणेश प्रसाद मालवीय पर आरोप है कि उसने एक आटा चक्की संचालक से बिजली चोरी का झूठा केस बनाकर 10 हजार रुपए की मांग की थी।

शिकायतकर्ता से की थी जबरन वसूली की कोशिश

यह मामला तेजगढ़ थाना क्षेत्र के हरई गांव का है, जहां निवासी खुमान सिंह लोधी की आटा चक्की है। पीड़ित का आरोप है कि लाइनमैन ने जानबूझकर ओवरलोड और बिजली चोरी का झूठा केस बनाया और धमकाकर उससे 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। तंग आकर खुमान सिंह ने सागर लोकायुक्त टीम में शिकायत दर्ज कराई।

पहले दी 5 हजार की किस्त, ऑडियो रिकॉर्डिंग बनी सबूत

शिकायत के अनुसार, खुमान सिंह ने पहले से तय रकम में से 5 हजार रुपए की पहली किस्त पहले ही लाइनमैन को दे दी थी और इस दौरान ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। इस पुख्ता सबूत के साथ वह लोकायुक्त अधिकारियों के पास पहुंचे।

दूसरी किस्त लेते समय लोकायुक्त टीम ने दबोचा

शुक्रवार दोपहर, जैसे ही लाइनमैन मालवीय ने रिश्वत की दूसरी किस्त के 5 हजार रुपए लिए, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम का नेतृत्व टीआई मंजू किरण टिर्की कर रही थीं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

लोकायुक्त की सतर्कता से उजागर हुआ भ्रष्टाचार

इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा है कि बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी कैसे गरीब उपभोक्ताओं को झूठे मामलों में फंसाकर वसूली करते हैं। लोकायुक्त की सक्रियता ने एक ऐसे ही भ्रष्टाचार को बेनकाब कर आम जनता में न्याय की उम्मीद जगाई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

दमोह में लाइनमैन रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, बिजली चोरी का झूठा केस बनाकर मांगे थे 10 हजार रुपए

Damoh, MP

आरोपी गणेश प्रसाद मालवीय पर आरोप है कि उसने एक आटा चक्की संचालक से बिजली चोरी का झूठा केस बनाकर 10 हजार रुपए की मांग की थी।

शिकायतकर्ता से की थी जबरन वसूली की कोशिश

यह मामला तेजगढ़ थाना क्षेत्र के हरई गांव का है, जहां निवासी खुमान सिंह लोधी की आटा चक्की है। पीड़ित का आरोप है कि लाइनमैन ने जानबूझकर ओवरलोड और बिजली चोरी का झूठा केस बनाया और धमकाकर उससे 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। तंग आकर खुमान सिंह ने सागर लोकायुक्त टीम में शिकायत दर्ज कराई।

पहले दी 5 हजार की किस्त, ऑडियो रिकॉर्डिंग बनी सबूत

शिकायत के अनुसार, खुमान सिंह ने पहले से तय रकम में से 5 हजार रुपए की पहली किस्त पहले ही लाइनमैन को दे दी थी और इस दौरान ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। इस पुख्ता सबूत के साथ वह लोकायुक्त अधिकारियों के पास पहुंचे।

दूसरी किस्त लेते समय लोकायुक्त टीम ने दबोचा

शुक्रवार दोपहर, जैसे ही लाइनमैन मालवीय ने रिश्वत की दूसरी किस्त के 5 हजार रुपए लिए, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम का नेतृत्व टीआई मंजू किरण टिर्की कर रही थीं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

लोकायुक्त की सतर्कता से उजागर हुआ भ्रष्टाचार

इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा है कि बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी कैसे गरीब उपभोक्ताओं को झूठे मामलों में फंसाकर वसूली करते हैं। लोकायुक्त की सक्रियता ने एक ऐसे ही भ्रष्टाचार को बेनकाब कर आम जनता में न्याय की उम्मीद जगाई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/lineman-in-damoh-demanded-10-thousand-rupees-by-making-a/article-30167

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.